Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भोपाल की हाईप्रोफाइल सोसायटी विरासा के फ्लैट में हो रहा था सट्टे का संचालन, पुलिस ने दी दबिश, लाखों का रेडी बुक क्लब ऑनलाइन सट्टा उजागर

भोपाल(kundeshwartimes) मध्यप्रदेश में भोपाल की कोलार पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सोसायटी के एक फ्लैट से 10 युवकों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार युवक रीवा और उड़ीसा के रहने वाले है जो इस अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर उसमें वेबसाईट रेडी बुक क्लब के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। पुलिस ने इन्हे मुखबिर से मिली सूचना के बाद फ्लैट में दबिश देकर पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बरामद लाखों रुपये का ऑनलाइन सट्टा, कई अवैध मोबाईल, सिम कार्ड, लैपटॉप,चेक बुक, पास बुक, एटीएम कार्ड बरामद किया है।

यह था मामला

07 अप्रैल को कोलार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, कि विरासा हाइट्स फ्लैट N-303 में कुछ व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग खेलों पर लोगों से रुपयों का दांव लगवाकर अवैध लाभ अर्जित कर सट्टा संचालित कर रहे है, इस सूचना पर कोलार पुलिस द्वारा दबिश दी, तो फ्लैट में कुल 10 व्यक्ति मिले, तथा फ्लैट में भारी मात्रा में अलग-अलग बैंको की चेक बुक, पास बुक, एटीएम, डेबिट कार्ड, मोबाईल, लैपटॉप, सिम कार्ड, मिले। पकड़े गए लोग से मोबाईल और लैपटॉप के माध्यम से अनलाइन सट्टे का संचालन करते हुए पाए गए, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह ऑनलाइन वेबसाईट रेडी बुक क्लब अवैध सट्टा संचालित कर रहे थे, पकड़े गए आरोपियों ने बताया की वह फर्जी तरीके से लोगों से सिम और अलग अलग शहरों के लोगों से बैंक अकाउंट फर्जी तरीके से किराये पर खरीद कर रेडी बुक क्लब वेबसाईट के माध्यम से कस्टमर का डाटा लेते थे और फिर अलग-अलग फर्जी सिमो से अपने गलत नाम बताकर वेबसाईट पर अलग अलग खेलों पर दांव दो से तीन गुना लाभ देने की लालच देकर सट्टा लगाने के लिए प्रलोभिन देते थे, इसके बदले में वह खूब सारा रुपया कमाते है। मौके पर आरोपियो से 4 लैपटॉप, 27 मोबाईल, 15 सिम कार्ड,19 पास बुक, 26 चेक बुक, 48 एटीएम कार्ड, वाईफाई ,05 रजिस्टर खातों के विवरण सहित मिला, आरोपियों के खातों में लाखों रुपये जमा मिले,आरोपियों से पूछताछ जारी है,

पकड़े गए आरोपी-–

1. सूरज साकेत पिता रामहर्ष साकेत उम्र 32 साल निवासी ग्राम पहिलपार जिला रीवा म.प्र.2. बद्रीप्रसाद साकेत पिता शंभू प्रसाद साकेत उम्र 32 साल निवासी ग्राम पहिलपार जिला रीवा म.प्र. 3. अरूण कुमार साक्य पिता रामकृपाल उम्र 28 साल निवासी ग्राम पहिलपार जिला रीवा म.प्र. 4. राकेश नाग यादव पिता कृष्णानाग यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम/तह पदमपुर जिला बरगढ़ उडीसा,5. विनोद कुमार पिता महेन्द्र साहिनी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बनीर थाना नानपुर जिला सीतामणी बिहार, 6. पंकज साकेत पिता सुरेश साकेत उम्र 22 साल निवासी ग्राम ग्राम पहिलपार जिला रीवा म.प्र.,7. सुदीप साकेत पिता रतीपाल साकेत उम्र 22 साल निवासी ग्राम लोरी नंबर 02 तहसील मनगवां जिला रीवा, 8. प्रदीप साकेत पिता रामसुमेर साकेत उम्र 24 साल निवासी ग्राम भदावर जिला रीवा,9. कुलदीप साकेत पिता रामप्रताप साकेत उम्र 20 साल निवासी ग्राम पहिलपार तह/जिला महूगंज म.प्र. 10. दिलीप साकेत पिता बुद्धिलाल साकेत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बंधवा, भाईबाट तहसील नईगढी थाना नईगढी जिला रीवा म.प्र.को गिरफ्तार किया है वही फरार आरोपी विक्की मित्तल निवासी रायपुर छत्तीसगढ व उसका साथी अनिल लालवानी की पुलिस तलाश कर रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »