Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भोपाल के परीक्षा केंद्र से 12वीं का लीक प्रश्न पत्र 400 विद्यार्थियों तक पहुंचा,रीवा से भी उक्त मामले में एक आरोपित पकड़ाया

भोपाल(kundeshwartimes)- माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में छोला मंदिर पुलिस ने चार शिक्षकों को गिरफ्तार करने के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि छोला थाना क्षेत्र के विद्या सागर स्कूल से शनिवार को दो शिक्षकों ने 12वीं के केमेस्ट्री और व्यावसायिक अध्ययन का प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के करीब आधा घंटा पहले इंटरनेट मीडिया में बहु प्रसारित कर दिया था। जांच में सामने आया कि यह प्रश्न पत्र करीब 400 विद्यार्थी देख चुके थे। सुबह नौ बजे से इन सभी विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी। दूसरी तरफ स्कूल शिक्षा विभाग प्रश्न पत्र लीक होने की बात मानने को तैयार नहीं है। इसलिए पुलिस भी ने भी जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

क्राइम ब्रांच ने रीवा से एक और आरोपित को पकड़ा, 200 छात्रों को बेचा था प्रश्न पत्र

10वीं-12वीं के गेस प्रश्न पत्र (परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न) इंटरनेट मीडिया पर बेचने वाले एक और आरोपित 19 साल के ब्रजेश पटेल पिता कमलेश्वर पटेल को क्राइम ब्रांच ने रीवा के कोतवाली थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपित स्नातक कर रहा है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने दूसरे इंटरनेट मीडिया ग्रुप से गेस पेपर निकाले थे। इन प्रश्न पत्रों को इंटरनेट मीडिया के दूसरे ग्रुप में डाल दिया। इसमें कहा गया कि प्रश्न पत्र खरीदना है, तो एक हजार रुपये क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर देना। करीब 200 छात्रों ने भुगतान कर प्रश्न पत्र ले लिए। वह गेस प्रश्न पत्र से डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा कमाई कर चुका है। गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने एक दिन पहले शनिवार को मंडीदीप, रायसेन निवासी कौशिक दुबे पिता श्याम कुमार दुबे को भी गैस पेपर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच अभी तक मूल प्रश्न पत्र लीक करने वाले आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »