Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भोपाल: मध्यप्रदेश में स्कूल जुलाई के महीने में भी बंद रहेंगे: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,कुंण्डेश्वर टाइम्स सह सम्पादक विकास भारद्वाज की स्पेशल रिर्पोट

भोपाल – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को घोषित किया है कि महामारी का खतरा चलने के कारण जुलाई के महीने में भी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान स्व सहायता समूह से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात कर रहे थे।
स्कूल शिक्षा विभाग ने 30 जून तक छुट्टियां घोषित की थी
मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग 30 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ शैक्षणिक संस्थाओं में छुटि्टयां घोषित कर चुका था। इसमें छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी स्कूल से अवकाश दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को देखते हुए अभी के हालात ठीक नहीं हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा सकता है। अब जुलाई में भी स्कूल नहीं खुलेंगे, लेकिन जून के अंत में इसको लेकर एक बैठक होगी। उसके बाद ही आगे के फैसले किए जाएंगे। मैं इतना कह सकता हूं कि जुलाई में स्कूल बंद ही रहेंगे।
मध्यप्रदेश स्कूल विभाग ने 4 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किए थे। इसके बाद कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए 23 अप्रैल को नया आदेश जारी किया गया। इसमें प्रदेश के सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों और शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रों और शिक्षकों के लिए 7 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया था। बाद में कोरोना को लेकर सचिव, गृह विभाग, भारत सरकार ने 30 मई को नए दिशा-र्देश जारी किए थे। उसके बाद राज्य सरकार के आदेश पर विभाग ने 30 जून छुट्‌टी घोषित कर दी थी।
स्कूल खुलने की गाइडलाइन बनाई जा रही
लोक शिक्षण को मानव संसाधन विभाग मंत्रालय की गाइडलाइन के आने का इंतजार है। इसके साथ ही अन्य बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का आकलन कर एक आदर्श गाइडलाइन तैयार की जाएगी। सभी पक्षों और बच्चों के हित और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए प्रदेश में स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद ही सरकारी समेत निजी स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई पर कोई प्रभाव न पड़े, इसलिए सरकारी समेत सभी प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन क्लास ली जा रही हैं।

विकास भारद्वाज”पाठक”सह सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »