Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भोला भण्डारा परिवार थांदला ने दी गोविंद भाई को श्रद्धांजलि

भोला भण्डारा परिवार थांदला ने दी गोविंद भाई को श्रद्धांजलि

मनीष वाघेला

थांदला। पवित्र अमरनाथ यात्रा एवं अन्य तीर्थ यात्राओं के माध्यम से अंचल को तीर्थ दर्शन करवाने वाले झाबुआ निवासी गोविंद भाई पंवार के असामयिक निधन पर भोला भण्डारा परिवार थांदला ने स्थानीय कालिका माता मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दे कि देवाधिदेव भोलेनाथ के परम भक्त गोविंद भाई वर्षों से गुजरात के भोला भण्डारा परिवार से जुड़कर अमरनाथ की पावन यात्राओं में शामिल होने वाले भक्तों के लिए चन्दनबाड़ी में विशाल भण्डारा लगाने में अपनी सक्रिय भूमिका निर्वाहीत करते थे। आपने ही झाबुआ सहित थांदला, मेघनगर, पेटलावद, राणापुर आदि तहसील में अनेक स्थानों पर भोला भण्डारा परिवार का गठन कर सेवा कार्य से जोड़ा था। आपको शिवधाम में स्थान मीले इसी भावनाओं के साथ स्थानीय इकाई के श्रीमन्त अरोड़ा, दिनेश चतुर्वेदी, सुधीर शर्मा, राजू धानक, एम डी चौहान, पण्डित कैलाश आचार्य, शेलेन्द्र चौहान, आर सी हिहोर, राकेश जोझा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा का संचालन पवन नाहर ने किया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »