Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भ्रमण के दौरान क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को देखकर भावुक हुई महिला जनपद अध्यक्ष ममता कुंजबिहारी तिवारी,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

नईगढ़ी(kundeshwartimes) नईगढ़ी जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुंजबिहारी तिवारी प्रतिदिन की भांति आज भी क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकलीं,जहां विभिन्न ग्राम पंचायतों नरैनी,चकरहनटोला,जिलहड़ी और छुहिया की जनता में व्याप्त समस्याओं को देखकर भावुक हो गई और उन्होने कहा कि जबसे मुझे जनपद अध्यक्ष की जिम्मेदारी द्वारा दी गई है तबसे मेरा यही प्रयास रहा है कि मैं यथासंभव जनता की मदद करूं लेकिन तथाकथित भ्रष्ट नेताओं और नशा तस्करों द्वारा किसी न किसी तरह का अड़ंगा लगाया जा रहा है|

पूर्व में ग्राम स्वराज योजना के तहत मिलने वाले महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार हमसे छीन लिए गए और शेष बचे अधिकारों का भी लगातार हनन करने की कोशिश की जा रही है,उन्होने यह भी कह कि हमारे क्षेत्र में पिछले 2-3 वर्षों से लगातार नारी शक्ति असुरक्षित होती जा रही है लेकिन शासन-प्रशासन कई बार पत्र देने के बाद भी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है,साथ ही उन्होने कहा कि पुलिस की नाकों के नीचे से नशे की लगातार तस्करी हो रही है लेकिन राजनीतिक दवाबों के कारण पुलिस नहीं कर रही है|

ग्राम पंचायतों में पानी की व्याप्त समस्याओं को लेकर उन्होने कहा कि जनपद अध्यक्षों को मिलने वाला स्वेच्छानुदान भी अब हमसे छीन लिया गया है,लेकिन मैं स्वयं के व्यय से चकरहनटोला,जिलहड़ी ग्राम पंचायतों में शासकीय बोर में मोटर और पाईप डलवाने का प्रयास करूंगी|
इस अवसर श्रीमती तिवारी द्वारा जनता से संवाद किया गया और उनकी समस्याएं सुनकर कर्मचारियों को त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित किया और विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव/सहायक सचिवों से कहा कि आपसे जनता को बहु आशा रहती है और आप लोग प्रयास करें कि जनता की समस्याएं ग्राम पंचायत में ही हल हो जाएं और आपकी समस्याएं जो मेरे द्वारा हल हो जाएं वे मेरे पास लाएं मैं उस पर तुरंत कार्रवाही करने को तैयार हूं|

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »