Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मंदिर का छज्जा गिरने युवक हुआ घायल,रास्ते मे युवक की हुई मौत।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा की एम्बुलेंस व्यवस्था चरमराई।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा/जवा(kundeshwar times) खबर रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत सितलहा गांव से सामने आई है जहा पर मंदिर का छज्जा गिरने से युवक घायल हो गया था जिसे संजय गांधी अस्पताल रीवा ले जा रहे थे तभी रास्ते मे युवक की मौत हो गयी थी
बताया जाता है कि इस समय लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है जिसमे जवा बीएमओ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की बड़ी निष्क्रियता मानी जा रही है जब से त्रिपाठी जी के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया तब से व्यवस्था चरमरा गई है।
वही परिजनों ने समय से एम्बुलेंस नहीं मिलने से दो घंटे देरी से पहुंचने के कारण युवक की जान चली गयी है ऐसा आरोप लगाया है
उक्त युवक सितलहा निवासी प्रकाश तिवारी उर्फ पिन्टू पिता स्वर्गीय राजेश तिवारी उम्र 28 वर्ष जो रीवा वेयर हाउस में कटांजेंसी पर कार्यरत थे शनिवार की छुट्टी होने पर अपने गृह ग्राम सितलहा आए थे जहां अधूरा निर्माणाधीन मंदिर में काम चल रहा था प्रकाश तिवारी द्वारा जैसे ही दिवाल पर रखी पाईप निकालने की कोशिश की गई उसी समय दीवाल पर रखी बीम छज्जा सहित नीचे गिर जाने से प्रकाश तिवारी चपेट में आ गए। उस दौरान उन्हें गंभीर चोटे आई थी परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन एम्बुलेंस के इन्तजार में लगभग दो घंटे बीतने जाने के बाद मजबूर होकर परिजनों द्वारा पिकप वाहन से गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचे थे जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया और कहा गया कि एक घंटा लेट कर दिया वार्ना मरीज की जान बच सकती थी, परिवार जनों का जहां जवान बेटा खोने का सदमा लगा है वहीं आमजनों द्वारा जवा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी उठाए हैं कि अगर समय पर एम्बुलेंस की व्यवस्था हो जाती,तो शायद आज प्रकाश तिवारी की जान नहीं जाती।
इस दौरान कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »