Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मऊगंज में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन,गडरा हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ जारी, कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

मऊगंज (कुंडेश्वर टाइम्स)_डीजीपी कैलाश मकवाना के दौरे के बाद मऊगंज जिले के ग्राम गड़रा में एएसआई राम चरण गौतम और सनी द्विवेदी की हत्या और पुलिस एवं राजस्व विभाग पर हमले के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिनों हुई इस हिंसक वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घर-घर तलाशी अभियान चलाकर संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा रहा है। डीजीपी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति में दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा।

रविवार की रात गड़रा गांव में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अब तक बीस से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें छः आरोपियो में दो महिलाएं, चार पुरुष बृजलाल कोल, विनोद कोल, अंशु कोल और रमेश साहू शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार शाम होने के कारण न्यायालय में पेश नही किया जा सका।इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (1), 127 (2), 132, 296, 115 (2), 351 (3), 109, 191 (2), 191 (3), 190,121(2) समेत गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गडरा गांव में बढ़ी पुलिस चौकसी

गडरा गांव में हुई इस हिंसा के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मऊगंज पुलिस का सख्त संदेश

इस घटना के बाद पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 लोगों को अभी तक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। संभवतः कल तक पूरे मामले का खुलासा होने की सम्भावना है ।आज एसडीओपी कार्यालय मे शाम के वक्त रीवा कमिश्नर बीएस जामोद, डीआईजी साकेत प्रसाद पांडेय, कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, एसपी रसना ठाकुर ने बैठक की और हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूरी जानकारी ली। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि कोई बेगुनाह न फसे।इस लिए पूरी गम्भीरता के साथ विवेचना की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »