Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मजौना सरपंच सचिव के ऊपर जनपद के जिम्मेदारों की मेहरबानी बन रही ग्राम वासियों के लिए मुसीबत,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

मजौना पंचायत के कोहराखोह सा. प्रा .शाला कुड़िया टोला स्कूल का मामला

देवसर(kundeshwartimes)- जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत मजौना सरपंच सचिव के ऊपर इन दिनों जनपद पंचायत देवसर के जिम्मेदार पूरी तरह से मेहरबान है पंचायत में आए दिन अनियमितता करने की शिकायतें जनपद कार्यालय में पहुंच रही हैं लेकिन आज तक ना तो निष्पक्ष जांच कराई गई और ना ही कोई कार्यवाही की गई इस वजह से सरपंच सचिव के ऊपर इन जिम्मेदारों की मेहरबानी इन दिनों ग्राम वासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है , बताया जाता है कि मजौना पंचायत के कोहराखोह मोहल्ले में आंगनबाड़ी भवन प्रस्तावित कर निर्माण कार्य शुरू किया गया है जबकि जिस जगह आंगनबाड़ी भवन बन रहा है उस जगह पंचायत ने पूर्व में अतिरिक्त कक्ष प्रस्तावित कर सिर्फ बुनियाद स्तर तक कार्य किया था और समस्त राशि आहरित कर ली गई थी अब उसी जगह में बुनियाद स्तर तक निर्मित अतिरिक्त कक्ष को तोड़कर आंगनबाड़ी भवन निर्माण करने का कार्य चल रहा है ऐसे में आरोप लगाए जा रहे हैं कि जब अतिरिक्त कक्ष आधा अधूरा बनाया गया था फिर उसे पूरा करने की बजाय तोड़ा क्यों जा रहा है ऐसी स्थिति में सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और इसके अलावा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि जिस जगह आंगनबाड़ी भवन बन रहा है वहां आदिवासियों की पट्टे की जमीन है ऐसी स्थिति में पट्टेदार अपनी जमीन नहीं देना चाहते उक्त जगह पर आंगनबाड़ी भवन निर्मित करने का विरोध कर रहे हैं फिर भी सरपंच सचिव एवं ग्राम पंचायत के कुछ दबंग लोग जबरन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य कर रहे हैं


बिना अनुमति लिए कैसे गिरा दिए अतिरिक्त कक्ष

आरोप लगाए जा रहे हैं कि मजौना सरपंच सचिव द्वारा पूर्व में निर्मित अतिरिक्त कक्ष बिना प्रशासनिक अनुमति लिए कैसे गिरा दिए हालांकि अतिरिक्त कक्ष बनाने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की पूर्ति की गई थी लेकिन गिराने से पूर्व प्रशासनिक अनुमति लेना जरूरी था लेकिन मनमानी पूर्ण तरीके से बिना अनुमति लिए अतिरिक्त कक्ष भवन गिरा दिया गया फिर भी जनपद के जिम्मेदार कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं

सरपंच सचिव के ऊपर जनपद के जिम्मेदार मेहरबान

बताते हैं कि इस संबंध की शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की गई है कार्य रुकवाने के लिए तहसीलदार देवसर से भी शिकायत की गई है तथा जनपद पंचायत देवसर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी लिखित शिकायत की गई है लेकिन कार्य रुकवाने को लेकर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है जबकि पटवारी ने जांच भी किया है और स्थल पंचनामा ही बनाया है जिसमें अनियमितता पाई गई है साथ ही जनपद कार्यालय देवसर में भी इसकी शिकायत की गई है लेकिन आज तक मजाल किया कि जिम्मेदारों की निद्रा भंग हुई हो अब आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरपंच सचिव के ऊपर जनपद के जिम्मेदार पूरी तरह से मेहरबान है ऐसी स्थिति में ग्राम वासियों में स्थानीय अधिकारियों के प्रति काफी असंतोष व्याप्त है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »