Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश का महुआ हुआ विदेशी लंदन की यह कंपनी मध्य प्रदेश से खरीदेगी बड़ी मात्रा में महुआ किसानों की होगी चांदी

भोपाल(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश के महुआ ने भारत ही नहीं बल्कि लंदन में भी अपनी पहचान बना ली है। लंदन की एक कंपनी मध्य प्रदेश से बड़ी मात्रा में महुआ खरीदेगी, जिसको लेकर MOU भी साइन हो गया है।

यह कंपनी मध्य प्रदेश से महुआ क्रय कर उससे सॉफ्ट ड्रिंक, कुकीज एवं बिस्कुट समेत अन्य सामग्रियां बनाएगी। सामान्य तौर पर महुआ से शराब बनाई जाती है, मगर अब महुआ से सॉफ्ट ड्रिंक, कुकीज एवं बिस्कुट तैयार किए जाएंगे। लंदन की कंपनी ने मध्य प्रदेश लघु वनोपज संघ से 2 हजार क्विंटल महुआ खरीदने का एमओयू साइन किया है।

मध्य प्रदेश लघु वनोपज संघ के निदेशक पुष्कर सिंह ने कहा कि अभी तक महुआ का शराब बनाने में उपयोग होता था। अब महुआ से दूसरे प्रोडक्ट भी बनेंगे, तो इससे जुड़े लोग और भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जब महुआ से अधिक प्रोडक्ट बनेंगे, तो उनको अधिक दाम मिलने लगेंगे। दरअसल, महुआ एक एंटीऑक्सीडेंट फूड है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। इससे शरीर के अलग-अलग अंगों को भी लाभ होता है।

महुआ के इसी गुण पर लंदन की एक कंपनी ने रिसर्च किया है तत्पश्चात, वह महुआ से हेल्थ ड्रिंक, चॉकलेट एवं कुकीज बनाने जा रही है। आने वाले वक़्त में जब वन मेला लगाया जाएगा, तो उस के चलते देश और विदेश की कई कंपनियां तकरीबन 10,000 क्विंटल महुआ खरीद सकती हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »