Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात, रीवा, सागर, ग्‍वालियर संभागों में भारी वर्षा के आसार,दो दिन बाद मिल सकती है राहत

भोपाल(kundeshwartimes)-  कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण-उत्तर प्रदेश पर सक्रिय हो गया है। मानसून द्रोणिका भी उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दो मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार-रविवार को रीवा, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। उधर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छतरपुर जिले में भारी वर्षा होने से बाढ़ की स्थिति बन गई। पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नौगांव में 124.2, खजुराहो में 70.6, रीवा में 49.6, ग्वालियर में 33.6, सीधी में 29.8, गुना में 19.2, मलाजखंड में 18.6, उमरिया में 16.8, रायसेन में 14.4, दतिया में 13.2, भोपाल में 13.1, सतना में 12.3, जबलपुर में 11.6, पचमढ़ी में 10.6, टीकमगढ़ में 10, सागर में 9.6, शिवपुरी में सात, रतलाम एवं दमोह में छह, सिवनी में 5.8, इंदौर में 4.9, धार में 4.8, छिंदवाड़ा में 4.2, नर्मदापुरम में 3.8, उज्जैन एवं नरसिंहपुर में दो और मंडला में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण-उत्तर प्रदेश पर सक्रिय है। इसके बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका भी कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र कुछ कमजोर पड़ने के बाद बिहार की तरफ बढ़ने लगा है। इस वजह से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी आने लगेगी। हालांकि वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, शहडोल संभाग के जिलों में भी मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। दो दिन बाद मौसम साफ होने की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »