Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के कई जिलों में 26 अप्रैल से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, आंधी पानी का दौर होगा शुरू, मई के पहले सप्ताह तक रहेगा मौसम खराब

भोपाल (kundeshwartimes) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने तथा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में बुधवार से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

भोपाल-जबलपुर सहित प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश हो सकती है, जबकि इंदौर-ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे।

राजधानी स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचएस पांडे का कहना है कि 26 अप्रैल से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा। मध्यप्रदेश में 27 अप्रैल से इसका असर दिखाई देगा। यह 4 मई तक यह एक्टिव रहेगा। इस कारण मई के शुरुआती सप्ताह में भी मौसम बदला हुआ ही रहेगा। प्रदेशभर में बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मौजूद वेदर सिस्टम के प्रभाव के चलते मंगलवार को जबलपुर में तेज बारिश हुई तथा ओले भी गिरे। दमोह और मंडला में भी बूंदाबांदी हुई है। छिंदवाड़ा में देर रात आंधी के साथ पानी गिरा। जिले के जुन्नारदेव, परासिया, न्यूटन, पारडसिंगा और पांढुरना में ओले भी गिरे। पांढुर्ना में तो आंवले के आकार के ओले गिरे।

मौसम विभाग द्वारा 29 अप्रैल तक की वेदर रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में 26 से 29 अप्रैल तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी अवधि में बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुरकलां में बादल छाए रहेंगे। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »