Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में एक ऐसी विधानसभा, जहां राशन के बदले सेल्समैन बांट रहा पैसे.. जानें क्या है मामला

शिवपुरी(kundeshwartimes)- जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुढरी में उचित मूल्य की दुकान का सेल्समैन ने गरीबों के हक का राशन ब्लैक मार्केट में बेच दिया, जब ग्रामीणों ने मामले की शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो सेल्समैन ने ग्रामीणों को अनाज के बदले पैसे बांटकर उनका मुंह बंद करवा दिया. सेल्समैन की यह पूरी करतूत ग्रमीणों ने कैमरे में कैद कर ली.जानकारी के अनुसार अकौदा ग्राम पंचायत के ग्राम मुढरी में उचित मूल्य की दुकान के कर्ताधर्ता शंभू लोधी ने फरवरी महीने से ग्रामीणों के हक का राशन धरातल पर वितरित नहीं किया है. शंभू लोधी पर आरोप है कि वह हर महीने ग्रामीणों का पूरा राशन ब्लैक मार्केट में बेच देता है, इसके बाद जब ग्रामीण विरोध करते हैं या शिकायत करने की बात करते हैं तो विरोध करने वाले लोगों को वह कुछ राशन और कुछ राशन के पैसे वितरित कर देता है. यह पूरा खेल पिछले 6 महीने से लगातार चल रहा है.

राशन के बदले दे रहा पैसा:कुछ ग्रामीणों ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर शंभू लोधी व कुछ अन्य लोगों का वीडियो उपलब्ध करवाया, जिसमें आरोपी चौपाल लगाकर ग्रामीणों को उनके हक के राशन की जगह राशन का पैसा बांट रहा है. इतना ही नहीं जो लोग पैसा लेने से इंकार कर देते हैं, उनमें से कुछ को आरोपी आधा-अधूरा राशन दे देता है तो कुछ लोगों को वह दुत्कार कर भगा देता है. इस पूरे मामले में जब शंभू लोधी को फोन लगाकर उसकी प्रतिक्रिया चाही गई तो पहले तो उसने पुष्टि के लिए उक्त वीडियो दिखाने की बात कही और जब उसे उसकी काली करतूत की वीडियो दिखाया तो वह चुप्पी साध गया और फोन अटेंड करना बंद कर दिया.

ऐसे चल रहा ये गोरखधंधा

जब  राशन के बदले हितग्राहियों को पैसों के वितरण के पूरे खेल को समझने के लिए राशन के इस खेल के माफियाओं से बात की तो उन्होंने भी पहचान ने बताने की शर्त पर इस पूरे खेल के बारे में बताते हुए कहा कि “कंट्रोल वाले बाजार में जब माल बेचते हैं, तो हमें राशन के बदले कंट्रोल के रेट से अधिक और बाजार के रेट से कम पैसे मिलते हैं. ऐसे में हमें बाजार में राशन बेचने पर मोटा मुनाफा हो जाता है. जब ग्रामीण विरोध करते हैं तो जो लोग शिकायत कर सकते हैं, उन लोगों को कंट्रोल का कर्ताधर्ता उनके हक के राशन का सरकारी मूल्य दे देता हैं. ऐसे में शिकायत करने वाले ग्रामीण शांत हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि चलो राशन के बदले पैसा तो मिल गया और ऐसे ही उचित मूल्य की दुकान के कर्ताधर्ताओं को इस पूरे गोरखधंधे में मोटा मुनाफा मिल जाता है.
फिलहाल मामले में कोलारस एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने कहा कि “यह मामला आपके द्वारा मेरे संज्ञान में आया है, आप मुझे वह वीडियो उपलब्ध करवा दें, मैं मामले को दिखवाता हूं. राशन के बदले रुपये वितरित नहीं किए जा सकते हैं, यह अपराध की श्रेणी में आता है. मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »