Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश से गुजरा अतीक अहमद के काफिले की वैन से टकराई गाय, गुजरात से लाया जा रहा प्रयागराज कुंडेश्वर टाइम्स के लिए अनूप कुशवाहा की रिपोर्ट

भोपाल (kundeshwartimes)- उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद का काफिला मप्र के शिवपुरी जिले गुजरते हुए झांसी (उत्तर प्रदेश) में एंटर हुआ। अतीक अहमद को UP पुलिस गुजरात के अहमदाबाद से UP के प्रयागराज लेकर जा रही है। ऐसे में अतीक को देखने के लिए कई लोग भी दूर – दूर से इस रूट पर पहुंचे, जहां से उसे ले जाया जा रहा था। काफिला देखने पहुंचे लोगों का कहना है था कि ऐसे लोगों को तो देश में रहना ही नहीं चाहिए। धीरू राजपूत ने कहा कि ऐसे बदमाशों को तो खत्म कर देना चाहिए

अतीक अहमद के काफिले की वैन से टकराई गाय

वहीं शिवपुरी जिले से होकर गुजरे गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला जैसे ही खराई चेकपोस्ट से होकर जा रहा था तब ही वहां एक वैन के सामने एक गाय आ गई और यह गाय वैन से टकरा गई। जिससे गाय घायल हो गई। गनीमत रही कि वैन पलटने से बच गई। उसके बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया और उसके बाद यह काफिला यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।

बता दें, सोमवार सुबह मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हुए शिवपुरी के रामनगर टोल प्लाजा से गुजरा। यहां सुबह करीब 6.30 बजे अतीक अहमद को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैन से नीचे उतारा गया। इस दौरान अतीक ने मूंछ पर ताव दिया और पहले कुछ भी कहने से मना दिया। लेकिन, जब उससे दोबारा पूछा गया कि जिस तरह की खबरें चल रही है क्या आपको डर लग रहा है तो उसने जवाब देते हुए कहा कि कहे का डर, मुझे कोई डर नहीं लग रहा है। इसके बाद हाथ हिलाते हुए वह बैन की तरफ बढ़ गया। वहीं, अतीक को ले जा रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आप खुद ही देख लीजिए क्या हाल है।

पुलिस के काफिले ने अब तक 15 घंटे यानी रविवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक करीब 850 किमी का सफर तय कर लिया है। UP पुलिस अतीक को रविवार शाम को 6 बजे साबरमती जेल से लेकर निकली थी। अतीक को प्रयागराज के MP-MLA स्पेशल कोर्ट में 28 मार्च को पेश किया जाएगा।

1300 किमी का तय करेगा सफर

ये काफिला शिवपुरी के करैरा और दिनारा कस्बे से सटे हुए फोरलेन से होते हुए यूपी के झांसी पहुंचा। बता दें, यह काफिला गुजरात से होकर राजस्थान, मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा। यह काफिला गुजरात से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

मप्र में 130 किमी का तय किया सफर

मध्यप्रदेश की सीमा की बात करें तो राजस्थान के कोटा होते हुए बारां जिले के बाद राजस्थान के आखरी बॉर्डर कस्वा थाने कस्बे को पार करते हुए मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ। मध्यप्रदेश की सीमा में लगभग अतीक अहमद को ले जाने वाला काफिला लगभग एक सौ तीस किलोमीटर का सफर तय किया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »