Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश की चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष ने आरक्षक को चप्पल से पीटा

सतना (kund eshwar times)  सतना जिले के चित्रकूट नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार रात अवैध खनन पर कार्रवाई से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष ने आरक्षक को चप्पल से पीट दिया। उनके साथ आए लोग प्रशासन के कब्जे से जेसीबी और डंपर भी छुड़ाकर ले गए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल पुलिस से गालीगलौज करतीं और धमकाते नजर आईं। पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रशासन को मिली थी अवैध खनन की सूचना
नगर पंचायत क्षेत्र चित्रकूट के पथरा में सोमवार रात प्रशासन को अवैध खनन की सूचना मिली थी। तहसीलदार सुमित गुर्जर और थाना प्रभारी एचएल मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी, डंपर व ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली। कार्रवाई की सूचना मिलने पर चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंचीं। साधना पटेल ने तहसीलदार, थाना प्रभारी के साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज की और आरक्षक श्यामलाल कोरी को चप्पल से पीट दिया।

जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर छुडा ले गए
अधिकारी लगातार नगर पंचायत अध्यक्ष को मर्यादा में रहने की समझाइश दे रहे थे, लेकिन वह गाली-गलौज करती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ आए लोग भी हमलावर हो गए और हाथों में कुदाली, लाठी लेकर घेराबंदी करने लगे। काफी देर तक चले बवाल के बीच उनके समर्थक जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर भी छुड़ा ले गए।

भाजपा समर्थित हैं साधना पटेल
साधना पटेल भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष है। आरोप हैं कि उनके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार अवैध खनन में शामिल हैं। साधना भी कई बार उनके पक्ष में खड़ी नजर आई हैं।

अवैध उत्खनन की शिकायत पर जेसीबी-डंपर व ट्रैक्टर जब्त किए थे। तभी नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल पहुंचीं और खनन करने वालों का पक्ष लेते हुए विवाद करने लगीं। उन्हें समझाया गया लेकिन वे नहीं मानीं।- सुमित गुर्जर, तहसीलदार।

तहसीलदार के आवेदन पर नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, आदित्य पटेल, छोटू पटेल, बलराम रैदास, आशीष व अजय पटेल समेत सहित अन्य पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। 

आशीष जैन, एसडीओपी चित्रकूट

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »