Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के 53 वे नए जिले मऊगंज के प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण, मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग में जारी किया संशोधित आदेश

भोपाल(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार मध्यप्रदेश का 53 वां जिला 15 अगस्त को अपने अस्तित्व में आ जाएगा जिससे सभी आवश्यक पदों में नियुक्ति किए जाने संबंधी मंजूरी मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट ने दे दी है एवं नवगठित जिले के प्रथम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने के लिए मध्यप्रदेश के यशस्वी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है विदित हो कि इसके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महोदय को रीवा के स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया था परंतु दिनांक 13 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में नए जिले के प्रथम स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी लेने की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष को दी गई है इसके साथ ही मध्य प्रदेश का 53 व जिला अपने अस्तित्व में आ जाएगा जिसकी अधिसूचना भी राज शासन द्वारा जारी की कर दी गई है।

मऊगंज जिले की कुल जनसंख्या 6 लाख 16 हजार 645 होगी।

मध्य प्रदेश के रीवा से अगल होकर मऊगंज अब 53वां जिला बन गया है। सरकार की तरफ से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बता दें कि रीवा जिले की 03 तहसीलें मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी को समाविष्ट कर नवीन जिले का गठन किया जा चुका है। जिसका मुख्यालय मऊगंज होगा। जिसकी कुल जनसंख्या 6 लाख 16 हजार 645 होगी। इनमें 6 लाख मतदाता होंगे। दरअसल, रीवा में सीएम चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि नईगढ़ी तहसील के 382 गाँव, मऊगंज तहसील के 341 तहसील के, 343 गाँव हनुमना तहसील के और देव तालाब तहसील के गाँव जोड़कर नया जिला होगा।

सीएम ने की थी घोषणा

सीएम शिवराज ने मंच से कागज लहराते हुए कहा था कि मैं नक्शा भी लेकर आया हूँ, पूरी तैयारी करके आया हूँ जैसे परीक्षा से पहले तयारी करते हैं वैसे ही पूरी तैयारी करके आया हूँ, आज से इस नए जिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 15 अगस्त को यहाँ झंडा फहराया जायेगा। वहीं, जिला मऊगंज के गठन बाद रीवा जिले में 9 तहसीलें हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंथर, रायपुर कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगवां शेष रहेंगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »