Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्‍य प्रदेश में मतदाता सूची की होगी जांच, नामों का दोहराव हटाने को चलेगा अभियान

भोपाल kundeshwartimes (राज्य ब्यूरो) मतदाता सूची में एक समान नाम वाले मतदाताओं को लेकर बार-बार उठने वाली आपत्ति को देखते हुए मध्य प्रदेश में मतदाता सूची की जांच कराई जाएगी। इसमें नामों के दोहराव को हटाने के लिए बूथ लेवल आफिसर सूची की जांच करेंगे।

एक समान नाम वाले मतदाताओं को चिन्हित करके उनसे संपर्क किया जाएगा। आधार नंबर से उनकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से रह गए हैं, उनके नाम जोड़े जाएंगे। फोटो या पता बदलने के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे। यह अभियान 15 मई तक चलेगा।

प्रदेश में एक जनवरी 2023 की स्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। इसके अनुसार प्रदेश में पांच करोड़ 39 लाख 87 हजार 876 मतदाता हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा देवास जिले की मतदाता सूची में एक जैसे नाम और फोटो वाले मतदाताओं को लेकर शिकायत कर चुके हैं।

इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने भी सभी जिला अध्यक्षों को मतदाता सूची की बारीकी से जांच करने और गड़बड़ियों को चिन्हित करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सागर जिले में डेढ़ सौ ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं जो उत्तर प्रदेश के हैं।मतदाता सूची को लेकर बार -बार उठने वाली आपत्तियों को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने प्रदेश में 15 मई तक मतदाता सूची में दर्ज ऐसे नामों को चिन्हित करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि ऐसे मतदाता जिनके नाम एक जैसे हैं और पिता के नाम भी समान हैं, उनके आधार नंबर लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। यदि एक ही मतदाता का नाम दो जगह होगा तो एक स्थान से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। जिन मतदाताओं को अपने फोटो बदलवाने हैं या पता बदल गया है, उनसे आवेदन लिए जाएंगे। जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से रह गए हैं, वे भी आवेदन कर सकेंगे।

उप निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ की बैठक

उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की। इसमें नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, मतदाता परिचय पत्र में संशोधन के लंबित चल रहे आवेदनों का 10 दिन के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।साथ ही ऐसे युवा जो एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, उनके आवेदन लेने के लिए कहा गया। जिन विधानसभा क्षेत्रों में पुरूष मतदाता की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है, वहां महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने आंगनबाड़ी,ऊषा,आशा कार्यकर्ता की मदद ली जाए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »