Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

*मनरेगा में मजदूरों को नहीं रोजगार कागजी खानापूर्ति करने भर रहे फर्जी मस्टर रोल*/ कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

 

दमोह  – जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत वनवार में रहने वाले मजदूरों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा मनरेगा योजना लागू की गई है जिसके तहत ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्य कराकर ग्रामीण जॉब कार्ड धारी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जाता है लेकिन जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत वनवार में इस योजना के उद्देश्य पर पानी फिरता नजर आ रहा है कारण पंचायत मनरेगा के तहत विकास कार्य तो हो रहे हैं लेकिन मजदूरों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है इस वजह से ग्रामीण रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य शहर में पलायन कर रहे हैं हालांकि कागजी खानापूर्ति के लिए जॉब कार्ड धारी के नाम से बाकायदा फर्जी मस्टर जरूर लगाए जा रहे हैं जिसके मामले आए दिन सामने आ रहे हैं गौर करने वाली बात यह है कि लगातार मामला सामने आने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारी उचित कार्यवाही तो दूर जांच करना भी जरूरी नहीं समझते ऐसा ही एक मामला जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत बनवार से सामने आया है

*मौका पर नहीं मिली मजदूर 112 की डाली फर्जी डिमांड*

मौका स्थल का जायजा लेने पर एक भी मजदूर काम करते हुए नहीं दिखे जबकि पंचायत कर्मियों ने कागजी खानापूर्ति के लिए 112 मजदूरों की डिमांड डाली गई है यह डिमांड ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज है जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत में फर्जी मस्टर डालकर मजदूरों के नाम पर राशि आहरण की जा रही है जबकि मौके स्थल पर एक भी मजदूर कार्य नहीं करता है सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक की मिलीभगत से ग्राम पंचायतों में कई निर्माण कार्य में भ्रष्टाचारी की गई है जैसे सीसी निर्माण , खकरी निर्माण , परकोलेशन टैंक , सुदूर सड़क , नाली निर्माण , नल जल योजना , स्वच्छ भारत मिशन जैसे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचारी की जा रही है अगर ग्राम पंचायत की जांच की जाए तो सचिव , रोजगार सहायक एवं उपयंत्री पर कार्रवाई हो सकती है क्योंकि हमने देखा है कि बनवार सेक्टर के उपयंत्री सुरेश प्रजापति की ग्राम पंचायतों में कोई भी अधिकारी झांक कर देखें तो कई निर्माण कार्य अधूरे पड़े हुए हैं तो कई निर्माण कर गायब हैं और कुछ निर्माण कार्य से हुए हैं जिसमें गुणवत्ता ही जैसे निर्माण कार्य की गए हैं जो कि चंद महीनों ही चल पाते हैं और क्षतिग्रस्त होकर गिर जाते हैं जब इस संबंध में ग्राम पंचायत बनवार सचिव से जानकारी ली कहना है कि हमारे बिना मनमर्जी के ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक द्वारा मस्टर डाल दिए जाते हैं और कब ग्राम पंचायत में मजदूर मजदूरी के लिए आवेदन देते हैं कब मस्टर सेंड हो जाता है मुझे पता ही नहीं पड़ता है ना ही मेरे मस्टर रोल पर सील हस्ताक्षर होते हैं और ना ही मुझे मजदूरों के बारे में कुछ पता है यह सब कुछ रोजगार सहायक को मालूम होगा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »