Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“महज कुछ ही घंटो में किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा”

“महज कुछ ही घंटो में किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा”

मनीष वाघेला

घटना का विवरण :- दिनांक 05.06.2021 की शाम को ग्राम पिपलिया में मोटर सायकिल से तीन व्यक्ति आये व मुकेश को उसके घर के पास फेंक कर भाग रहे थे कि भागते हुए आरोपी कालू को गांव वालों के द्वारा पकड़ा व पुलिस को सूचना दी। अंधैरे का फायदा उठाकर दो लोग वहा से भाग गये। जागरूक गांव वालों के द्वारा तत्काल 108 की मदद से घायल मुकेश को अस्पताल भिजवाया गया। परन्तु उसको बचाया नहीं जा सका। जिस पर थाना कोतवाली में मर्ग क्रमांक 65/2021 धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया।

घटना का खुलासा :- जब पीएम करवाया गया तो पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु सिर में आई प्राणघातक चोट होना लेख किया गया, जिससे हत्या की शंका होने से पुलिस के द्वारा बारीकी से जांच की गई। मृतक की पत्नी के द्वारा शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। जब पुलिस द्वारा आरोपी कालू से सख्ती से पुछताछ की तब सारे राज खुल गये। उसने बताया कि मृतक मुकेश व उसकी पत्नी का आए दिन झगड़ा होता रहता था, जिस कारण मृतक के साले मुनसिंह एवं जामसिंह व उसने मिलकर मृतक मुकेश के साथ मारपीट की व उसको पुराने निवास ग्राम पिपलिया में पटक देने की योजना बनाई थी। बाद में मुकेश की मृत्यु हो गयी।

मृतक मुकेश को उसके पुराने निवास स्थान के पास ग्राम पिपलिया में फेंक कर जा रहे थे तभी जागरूक गांव वालों के द्वारा आरोपी कालू को धर दबोच लिया गया। इस तरह इस सनसनीखेज कत्ल की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस के द्वारा दोनों फरार आरोपी मुनसिंह एवं जामसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा बहादुर एवं जागरूक ग्रामीणों को बधाई दी व अपील की, कि ऐसा कोई अपराध यदि किसी के सामने घटित होता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

1. मुनसिंह पिता मेहताब डामोर निवासी खयडू झाबुआ

2. जामसिंह पिता मेहताब डामोर निवासी खयडू झाबुआ

3. कालू पिता अनसिंह मकोडिया निवासी जाम्बुकुई छापरी, कालीदेवी

सराहनीय कार्य में योगदान :-

संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, एफएसएल अधिकारी श्री आर.एस. मुजाल्दा, उनि असलम पठान, उनि गुलाब सिंह, फिगंर प्रिंट उनि दिलीप रावत, कार्यवाहक सउनि जगदिश, सउनि कड़प सिंह मेड़ा, आर. जितेन्द्र पुरी का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

जनसंपर्क अधिकारीश्री आनंदसिंह वास्कलेअति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »