Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

महात्मा फुले की 130 वीं जयंती पर युवा माली महासभा के पदाधिकारियों ने लिया समाज के विकास का संकल्प

पिछड़े समाज को ज्ञान के प्रकाश एवं आत्मसम्मान दिलाने में महात्मा फुले का योगदान अहम-विमला संदीप सैनी

सतना – पिछड़े समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ कर समाज में एक नई संचेतना का प्रवाह करने में महात्मा फुले की भूमिका प्रमुख रही है । उक्त आशय के वक्तव्य युवा माली महासभा के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमला संदीप सैनी ने महात्मा फुले कि 130 वी जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही। विमला संदीप सैनी ने कहा कि सैनी-माली समाज को भी आज के परिवेश में एक नई ऊर्जा एवं सहयोगात्मक संगठन शक्ति के साथ आगे बढने की आवश्यकता है। विमला सैनी ने कहा कि पिछड़े समाज को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर आत्मसम्मान का दाइत्व बोध कराने मे महात्मा फुले का योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा जिससे समाज के लोगों को एक प्रशश्त मार्ग दर्शन प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर युवा माली महासभा जिला सतना के कई पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। युवा माली महासभा सतना के द्वारा महात्मा फुले की 130 वी जयंती के अवसर पर कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए एक संक्षिप्त बैठक आयोजित किया गया जिसमें युग प्रणेता महात्मा फुले को याद किया गया एवं उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया । उक्त बैठक में प्रमुख रूप से सुषमा माली, सरला सैनी, विनोद सैनी, संदीप सैनी, कमल माली,अरुण बढ़ौलिया, शंकर माली, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी सुषमा सैनी के अलावा कई पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »