Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

महाशिवरात्रि पर्व पर निकलेगा विशाल चल समारोह,झाबुआ से ब्यूरो माणक लाल जैन की रिर्पोट

ढ़ोल, ताशा,शिवजी की झांकी,एवं बाग का प्रसिद्ध आदिवासी लोक नृत्य रहेगा आकर्षण,

झकनावदा (निप्र)- महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नगर के एक मात्र स्थानीय बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर से 21 फरवरी शाम 06 बजे बाबा भोलेनाथ की विशाल बारात निकाली जावेगी। जिसमे महांकाल मित्र मण्डल ने समस्त शिव भक्तों से अधिक से अधिक तादात में शामिल होकर शिव बारात को सफल बनाने की अपील की।

मुख्य मार्गो से निकलेगी बारात

महाशिवरात्रि रात्रि पर्व पर शिवजी की बारात शिव मंदिर से प्रारंम्भ होकर कुम्हार मोहल्ला, सीरवी मोहल्ला, सदर बाजार,मिस्त्री मोहल्ला,होते हुए निकलेगी। इस बीच शिवजी की बारात का नगर के मुख्य मार्गो पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा,फलाहारी,स्वल्पाहार से स्वागत किया जावेगा।

बारात में यह रहेगा मुख्य आकर्षण


महाशिवरात्रि रात्रि पर्व पर शिवजी की विशाल बारात में शिवजी का आकर्षण श्रृंगार,बाग के प्रसिद्ध आदिवासी लोक नृत्य का समूह,ढोल,ताशा,शिवजी की झांकी,शिव भक्त अपनी पारम्परिक वेशभूषा एवं साफा पहने हुए नजर आएंगे। बाद शिवजी की बारात स्थानीय शिव मंदिर पहुचेगी जहाँ शिवजी की महाआरती उतार कर महाप्रसादी का वितरण किया जावेगा।
यह होंगे शामिल
उक्त शिव जी की बारात में भेरूपाड़ा, सेमलिया,टोडी, कुंभाखेड़ी,बिजौरी,धतुरिया,कंलखेड़ा,बखतपुर,गरवाखेड़ी, तारखेड़ी,उमरकोट,बोरिया,
खिंदाखो ,केशरपुरा, गुलरिपाडाके भक्तगण शामिल होंगे।

माणक लाल जैन, ब्यूरो झाबुआ

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »