Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

महिलाओं ने पार्षद को जूते-चप्पलों से पीटा, पीएम आवास न मिलने पर फूटा गुस्सा; बच-बचाकर थाना पहुंचे महोदय

श्योपुर(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहां पीएम आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए पार्षद की शनिवार को वार्ड की महिलाओं ने नगरपालिका के नीचे चप्पलों से पिटाई लगा दी। हालांकि, जैसे-तैसे पार्षद कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।जैसे-तैसे बचकर कोतवाली पहुंचे पार्षद ने अपने साथ हुई मारपीट रिपोर्ट लिखने के लिए आवेदन दिया। रिश्वत के आरोप को भी षडयंत्र बताया है।

गुस्साई महिलाओं ने पीटा

दोपहर 3 बजे के करीब नगर पालिका भवन में विकास यात्रा में शामिल होने के लिए कुछ महिलाएं नगरपालिका पहुंची। यहां उन लोगों ने वार्ड 14 के पार्षद जुगल मेहरा को आते देखा और उन लोगों का गुस्सा फूट गया। वह सभी महिलाएं आक्रोशित हो गईं और पार्षद से विवाद करने लगी। देखते ही देखते मामला झूमाझटकी और मारपीट तक पहुंच गया महिलाओं ने भरे बाजार में पार्षद की नगरपालिका के बाहर सरेआम धुनाई कर दी।

दर्ज कराई एफआईआर

महिलाओं से बचकर जैसे-तैसे पार्षद भागकर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने नामजद महिलाओं के खिलाफ एफआईआर लिखने के लिए आवेदन दिया। इस आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पीएम आवास योजना में राशि न डलवाने के नाम पर उक्त महिलाओं व उनके रिश्तेदारों ने नगर पालिका के बाहर पड़कर जूती, चप्पलों से बुरी तरह पीटा है। साथ ही, पार्षद ने रिश्वत वाले आरोप को भी झूठा और मनगढ़त बताया है।पार्षद की पिटाई की खबर मिलने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के पति सुजीत गर्ग और दूसरे पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि भी कोतवाली पहुंच गए। एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि मामला जांच में लिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »