Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

महिला एवं बाल विकास विभाग कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में शामिल,कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में महिला बाल विकास को शामिल करें – कमिश्नर डा.भार्गव

रीवा 18 अप्रैल 2020. रीवा तथा शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संभाग के संभी जिलों के कलेक्टर शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा आउटसोर्स कर्मियों को इस योजना में शामिल करें। इन सभी को रैपिड रिस्पांस टीम में शामिल किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका घर-घर जाकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पोषण आहार का वितरण कर रही हैं। इसके साथ-साथ ग्राम स्तर पर आम जनता विशेषकर महिलाओं को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक कर रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इन सभी को कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में शामिल करें।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा 17 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। इसके प्रावधानों के अनुसार गृह, राजस्व, नगरीय प्रशासन के साथ-साथ कोरोना वायरस के विरूद्ध युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को पात्र माना गया है। राज्य सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा अधिकृत किये जाने पर ही योजना का लाभ मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उनके विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। सभी कलेक्टर इनका पालन सुनिश्चित करते हुए इन्हें योजना से लाभान्वित करायें।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »