Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

महिला की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल,मारपीट कर चलाई गोली, मौके पर हुई महिला की मौत,पन्ना नगर ब्यूरो राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

पन्ना/अजयगढ़। बीती रात तहसील अजयगढ़ के थाना धरमपुर के ग्राम पंचायत अमरछी में एक महिला को गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना इस तरह है कि रात्रि में समीम अपने घर के बाहर बाड़े के अंदर अपने पत्नी व बच्चों के साथ सो रही थी। तभी वहां किसी की आहट सुनाई दी जिससे उसकी नींद खुल गई एवं समीम ने आवाज दी कि कौन है तब वहां दो लोग नजर आये जवाब न देने पर समीम ने गाली गलौज कर ललकारा तभी दोनों व्यक्तियों ने भी गाली-गलौज देना शुरू किया तभी समीम ने दौड़ के एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे डंडा मारा व जमीन पर पटक दिया तभी आरोपियों के साथी द्वारा समीम को कट्टे की वट से मारा एवं पत्थर मारा जिससे उसका साथी छूट गया। इसी बीच उन दो आरोपियों में से एक ने गोली चला दी यह सब घटना के शोरगुल से समीम की पत्नी साजिदा एवं बच्चे भी जग गए थे पत्नी पति की ओर दौड़ी इसी बीच आरोपियों द्वारा गोली चला दी जो साजिदा के सीने में जा कर लगी। जिससे साजिदा पति समीम 38 वर्ष निवासी ग्राम अमरछी की मौके पर ही मौत हो गई व अंधेरे का लाभ लेते हुए दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से नदी की ओर भाग गए। घटना की सूचना धरमपुर पुलिस को दी गई जिस पर एमडी शाहिद दलबल के साथ ग्राम अमरछी पहुंचे घटना की गंभीरता को देखते हुए पन्ना एसपी मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकेएस परिहार, एसडीओपी इसरार मंसूरी रात में ही ग्राम अमरछी पहुंच गए। पुलिस द्वारा रात भर नदी किनारे सर्चिंग की गई परन्तु आरोपियों को कोई पता नहीं चला, अज्ञात आरोपी फरार हो गए। बीच गांव में घटित घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है पुलिस ने मृतिका का पंचनामा तैयार कर शव को पन्ना में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जिसका देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार तक एसडीओपी इसरार मंसूरी एवं भारी पुलिस बल गांव में उपस्थित रहा। धरमपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 294,323,34 आईपीसी एक्ट 25,27 आर्म एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया व अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

राजेन्द्र सिंह लोधी, नगर ब्यूरो पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »