Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय देवसर में दिन के बारह बजे जड़ा ताला,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

दफ्तर के बाहर धूप में बैठ कर बाबुओं का इंतजार कर रहीं मुख्यमंत्री की बहने

देवसर(kundeshwartimes)- सिंगरौली जिले के महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय देवसर में बुधवार को दिन के 12 बजे ताला लटका हुआ था,मुख्यमंत्री की बहने दफ्तर के बाहर धूप में बैठकर बाबुओं का इंतजार कर रही थीं,इधर बताते हैं कि जब कभी दफ्तर में कर्मचारी आते भी हैं तो उनके बैठने का तरीका ठीक नहीं रहता,दफ्तर में महिलाओं की भीड़ लगी होती है और बाबू टेबिल पर पैर फैलाकर आराम फरमा रहे होते हैं,पिछले दिनों इसी तरह की एक तस्वीर सामने आई थी,जहां विभाग के सहायक ग्रेड 3 अमित पांडे नाम के कर्मचारी टेबिल पर पैर रखकर आराम फरमा रहे थे,वही बुधवार को तो दफ्तर में ताला लगाकर कर्मचारी नदारत रहे

दिन के बारह बजे बंद रहा दफ्तर में ताला

महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय देवसर में बुधवार को दिन के बारह बजे ताला लटका हुआ था कुछ बाबुओं से मोबाइल फोन के जरिए बात की गई तो बाबुओं ने बताया कि खाना खा रहे हैं,वही बताया जाता है कि इस दफ्तर में अक्सर इसी तरह का हाल देखा जाता है

आग उगलती धूप में मुख्यमंत्री की बहने परेशान

महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय देवसर का दफ्तर बंद होने की वजह से विभाग संबंधित काम के लिए आईं मुख्यमंत्री की बहने दफ्तर के बाहर आग उगलती धूप में बैठकर बाबुओं का इंतजार करती हैं,बुधवार को दफ्तर के बाहर दिन के बारह बजे एक महिला को धूप में बैठकर बाबुओं का इंतजार करते देखा गया,महिला ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने संबंधित कुछ काम करवाना है,लेकिन दफ्तर बंद है

एसडीएम कार्यालय के चंद कदमों की दूरी पर है दफ्तर

महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय देवसर के कर्मचारियों की मनमानी यह बता रही है कि इन्हे स्थानीय प्रशासन का बिल्कुल भी खौफ नहीं है क्योंकि ये दफ्तर एसडीएम तथा तहसीलदार सहित जनपद सीईओ के दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है,मतलब ये दफ्तर चारों तरफ से स्थानीय प्रशानिक अधिकारियों से घिरा हुआ है फिर भी इस तरह की मनमानी चल रही है जो अपने आप में विचारणीय है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »