Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मात्र दो घण्टे के भीतर ही थाना रायपुरिया की पुलिस टीम द्वारा किया गया लाखो की चोरी का पर्दाफाश,झाबुआ से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

झाबुआ/रायपुरिया(kundeshwartimes)

दिनांक 28.02.2023 को रायपुरिया विधुत मण्डल के सहायक यंत्री श्री विरेन्द्रसिह सोलंकी के द्धारा रिपोर्ट की गई की ग्राम जमुनिया से बोलासा के बीच 33 KV की लाईन के चार पोल के डाग कन्डक्टर ओ सेवन एल्युमिनयम के तार काट कर अज्ञात चोर चोरी कर के ले गये है। उक्त सुचना पर थाना रायपुरिया में अपराध क्रं 92/2023 धारा 379 भादवि का पजींबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी श्री राजकुमार कुंसारिया के द्धारा वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया व पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी अनुभाग पेटलावद सुश्री सोनु डावर से मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी श्री राजकुमार कुंसारिया के द्धारा एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा ऐसी वारदात करने वाले आरोपियों को शार्ट लिस्ट किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मूखबीरों को लगाया गया। तभी मूखबीर सुचना प्राप्त हुई की चार लडके एक टाटा मैजिक वाहन में बिजली के तार के टुकडे लेकर रायपुरिया में देखे गये है। उक्त सुचना पर थाना रायपुरिया की पुलिस टीम के द्वारा खेल मैदान रायपुरिया के सामने से टाटा मैजिक वाहन में भरे हुए डाग कन्डक्टर ओ सेवन एल्युमिनयम के तार के कटे हुए टुकडे वजन 249 KG किमती 2,50,000/-रू. के जप्त कर आरोपी कैलाश पिता रामा सिगाड निवासी पालेडी, प्रदीप पिता कलमसिह पंचाया निवासी पालेडी, कमलेश पिता मंगलिया भुरिया निवासी टाण्डा तारखेडी को गिरफ्तार किया गया। इनका एक साथी जीवन उर्फ मोनु मेहता निवासी सेमरोड फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है, जिसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जावेगा।
जप्त सामग्री :-
01. डाग कन्डक्टर ओ सेवन एल्युमिनयम के तार के कटे हुए टुकडे वजन 249 KG किमती 2,50,000/-रू.
02. एक टाटा मैजिक वाहन किमती 3,00,000/-रू.
कुल जप्त मश्रुका 5,50,000/-रू.
सराहनीय कार्य में योगदान :-
इस उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक थाना प्रभारी श्री राजकुमार कुंसारिया एवं उनकी टीम के सदस्य उपनिरीक्षक अशफाक खान, सउनि दिग्विजयसिह राठौर, प्रआर 475 विनोद डोडियार, प्रआर 145 राजुसिह रावत, आर 555 सुरेश डावर का विशेष योगदान रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »