Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“मादक पदार्थ के विरूद्ध झाबुआ पुलिस की कार्यवाही

“मादक पदार्थ के विरूद्ध झाबुआ पुलिस की कार्यवाही”

मनीष वाघेला

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने हेतु नशे के कारोबारियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं मुखबीर मामूर करने के निर्देश दिये गये थे।

इसी तारतम्य में दिनांक 17.03.2021 की शाम को विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि गेहू के खेत में गांजे के पौधे लगाये जाने की सूचना पर थाना थांदला की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम छोटा गुंडा पहुंचे व देखा तो एक व्यक्ति गेहू की फसल के अंदर गांजा के गिले हरे छोटे-बडे पौधे उंखाड कर हाथ में लिया था जो पुलिस को आता देख जाने लगा, जिसे बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी कर पकड़ा। उसका नाम पता पुछने पर उसके द्वारा अपना नाम दयाराम पिता मुलजी भूरिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम छोटा गुंडा का होना बताया। आरोपी दयाराम की तलाशी लेने पर उसके द्वारा हाथ में लिये गांजे के गिले छोटे-बड़े पौधे जप्त किये गये। जिसका तोल करने पर कुल वजन 700 ग्राम किमती 5,800/-रू. होना पाया गया। जिस पर थाना थांदला में अपराध क्रं. 169/2021 धारा 08/20 NDPS Act. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय कार्य में योगदान :-

संपूर्ण घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी थांदला निरी अनिल बामनिया, चौकी प्रभारी नौगांवा सउनि महावीर वीश्वकर्मा, सउनि लक्ष्मणसिंह, प्रआर, 499 महेश, 531 अमित, आर. 133 नाहरसिंह, 536 चम्पालाल, 468 रूपेश, 237 प्रकाश, 442 राहुल, 691 सोहन, 396 छगन, 513 कमल का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की।

—00—

18 वर्ष पुराना स्थाई वारंटी मानसिंह झाबुआ पुलिस गिरफ्त में

 

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा स्थाई-फरारी वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये थे।

01. इसी तारतम्य में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पेटलावद के फौमुन 520/2002 धारा 379 भादवि में फरार आरोपी मानसिंह पिता सुरपाल मुणिया निवासी पारेवा जो की फरार चल रहा था जिसे थाना रायपुरिया की पुलिस टीम द्वारा बड़ी ही सूझबूझ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मानसिंह पिछले कई वर्षो से फरार चल रहा था।

02. थाना कोतवाली झाबुआ के प्रकरण क्रं. 132/2016 धारा 135 विधुत अधिनियम में फरार स्थाई वारंटी अनील पिता लज्जाराम सेजवार उम्र 42 वर्ष निवासी मोजीपाडा झाबुआ को थाना कोतवाली झाबुआ की पुलिस टीम द्वारा पकड़ने में सफलता प्राप्त की।                 श्री आनंदसिंह वास्कलेजनसंपर्क अधिकारीअति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »