Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने की 10वीं व 12वीं के परीक्षा शुल्क में 300 रुपये की बढ़ोतरी, प्रवेश नीति जारी

भोपाल(kundeshwartimes)- मप्र बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को इस सत्र से 300 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। माशिमं ने बोर्ड का परीक्षा शुल्क 900 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया है। इस हिसाब से अगर जोड़ा जाए तो हर साल बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। 300 रुपये की फीस बढ़ोतरी से मंडल को 54 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि तीन साल में शुल्क बढ़ोतरी का अधिकार है। कोरोना के चलते हमने ये वृद्धि पांच साल बाद की है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश नीति जारी की है, जिसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्कूलों को कुछ नए निर्देश सख्ती से पालन करने के लिए आदेश दिए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षार्थी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद विषयों का संशोधन नहीं कर सकेंगे। साथ ही नामांकन शुल्क में 250 रुपये के बजाय 350 रुपये कर दिया गया है। डुप्लीकेट अंकसूची के लिए अब 300 रुपये के बजाय 500 रुपये देने होंगे।

इसके अलावा अन्य शुल्कों में भी वृद्धि की गई है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि मंडल को शासन से कुछ भी बजट नहीं मिलता है। इस बार मूल्यांकनकर्ताओं व पर्यवेक्षकों के मानदेय में 35 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही कर्मचारियों के वेतन में महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान देने के कारण वेतन में बढ़ोतरी होगी। इससे सभी प्रकार के परीक्षा शुल्क को बढ़ाया गया है।

स्कूल फीस जमा नहीं कर पाए तो परीक्षा से वंचित होंगे

इस बार अगर तय समय तक स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। पिछले साल 700 से अधिक स्कूलों के करीब तीन हजार विद्यार्थियों का शुल्क जमा नहीं हो पाया था। इस कारण फिर से स्कूलों को विलंब शुल्क हटाकर फीस जमा कराई गई थी।

बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क 1200 रुपये के साथ एक जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 30 सितंबर तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। माइग्रेशन, विषय परिवर्तन, परीक्षा केंद्र परिवर्तन शुल्क समेत सभी मदों में वृद्धि की गई है।

2018 में बढ़ाया गया था शुल्क

मंडल ने 2018 में सभी प्रकार के शुल्क में बढ़ोतरी की थी। 2018 में परीक्षा शुल्क 550 से बढ़ाकर 900 रुपये किया गया था। इस सत्र से यह 1200 रुपये कर दिया गया है। मंडल के मुताबिक हर साल बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने में करीब 40 से 50 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।

मंडल हर तीन साल में शुल्क में बढ़ोतरी कर सकता है। 2018 में वृद्धि की गई थी। कोविड काल के कारण पांच साल बाद इस सत्र से सभी प्रकार के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। विद्यार्थियों के हित में भी कई निर्णय लिए गए हैं। 
मुकेश मालवीय, जनसंपर्क अधिकारी, माशिमं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »