Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मानवीय दृष्टिकोण तथा सेवाभाव से डॉक्टर रोगियों का उपचार करें – कमिश्नर,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज की कार्यकारिणी समिति की बैठक में दिये निर्देश

रीवा 07 जुलाई 2020. रीवा संभाग के कमिश्नर राजेश कुमार जैन ने मेडिकल कालेज की कार्यकारिणी समिति की बैठक में कई निर्देश दिये। मेडिकल कालेज में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सभी डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित समय पर अस्पताल में आये। डॉक्टर मानवीय दृष्टिकोण तथा सेवाभाव से रोगियों का उपचार करें। कोविड-19 के संक्रमण के कारण उपचार व्यवस्थाओं में कई परिवर्तन हुये थे अब सभी व्यवस्थायें सामान्य हो रही हैं। रोगियों की जांच तथा ऑपरेशन का कार्य समय पर करें। संजय गांधी हॉस्पिटल में आने वाले गरीब रोगियों की सेवा पर विशेष ध्यान दें। किसी भी रोगी को अकारण रेफर न करें। अस्पताल में उपचार की ऐसी व्यवस्था करें कि हर रोगी स्वस्थ और संतुष्ट होकर जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने शानदार कार्य किया है। सामान्य उपचार व्यवस्था में भी लगन से कार्य करने की जरूरत है।
बैठक में कमिश्नर ने मेडिकल कालेज तथा संजय गांधी हॉस्पिटल के आय एवं व्यय की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लिफ्ट संचालन, फायर एलार्म सिस्टम, आंतरिक विद्युत व्यवस्था तथा ट्रांसफार्मर के रख रखाव जैसे कार्यों में हर माह संबंधित एजेंसियों तथा विभागों को बहुत अधिक राशि दी जा रही है। वास्तविक कार्य के अनुसार राशि का भुगतान करें। उन्होंने कार्यपालन यंत्री ईएण्डएम तथा सहायक यंत्री को मेडिकल कालेज एवं संजय गांधी हॉस्पिटल में एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश दिये। कार्यपालन यंत्री द्वारा विद्युत व्यवस्था तथा ट्रांसफार्मर की नियमित निगरानी न करने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने हर माह 20 से 25 लाख रूपये बिजली का बिल आने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को बिजली के वास्तविक उपयोग के अनुसार बिल देने के निर्देश दिये।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि राशि खर्च करते समय नियमों का कठोरता से पालन करें। उपकरणों तथा संसाधनों की खरीद शासन द्वारा निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया जैम के माध्यम से करें। कमिश्नर ने कलेक्टर को मेडिकल कालेज परिसर से अतिक्रमण हटाने के संबंध में उचित कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने पीआईयू को अधूरे निर्माण कार्य पूरे कराने तथा लोक निर्माण विभाग को बाउंड्रीबाल का प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में वार्ड बॉय तथा तकनीशियन के पदों में अउटसोर्स से पूर्ति करने, डॉक्टरों तथा अन्य कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का स्थानीय निधि संपरीक्षा से जांच कराने, आशा कैंसर केयर संस्था को लंबित बिलों के भुगतान के लिए 10 लाख रूपये की स्वीकृत वृद्धावस्था वार्ड के लिए पलंग तथा अन्य उपकरण खरीदने, कोरोना संकट से निपटने के लिए खरीदे गये पीपीई किट, दस्ताने तथा मास्क खरीदी की राशि का भुगतान को मंजूरी दी गयी। बैठक में डायलिसिस मशीन संचालन के लिए तकनीकी कर्मचारी व्यवस्था, उपकरणों की खरीद तथा कोविड-19 जांच लैब के लिए राशि भुगतान के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
बैठक में शिशु वार्ड में दो ए.सी. लगाने, ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन मेन्टेनेस के लिए राशि व्यय तथा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए 10 लाख रूपये व्यय को मंजूरी दी गयी। बैठक में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिये। बैठक में मेडिकल कालेज के डीन डॉ. एपीएस गहरवार ने मेडिकल कालेज से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं, उपचार व्यवस्था, दवाओं के क्रय तथा आय व्यय की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम के आयुक्त मृणाल मीणा, डॉ. पीके लखटकिया, डॉ. मनोज इंदुलकर, डॉ. सुधाकर द्विवेदी, डॉ. नरेश बजाज, सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह तथा लोक निर्माण विभाग, पीएचई, पीआईयू, विद्युत विभाग के संभागीय तथा जिला अधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »