Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 वर्षीय विपिन पटेल घर से हुआ गायब पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर पतासाजी में जुटी,पता बताने वाले को विपिन के पिता ने उचित ईनाम देने की बात कही,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

देवतालाब(कुंडेश्वर टाइम्स) मामला रीवा जिले के लौर थाना अंतर्गत ग्राम ढनगन का है जहां के निवासी मुन्नीलाल पटेल का 35 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार पटेल घर से 2 फरवरी को इलाज कराने के लिए रीवा गया था परंतु वापस नहीं लौटा विदित हो कि विपिन कुमार पटेल की मानसिक स्थिति सही नहीं थी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण उसका इलाज रीवा में मनोचिकित्सक के यहां चल रहा था शाम को वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर विपिन के माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी परंतु उसका कोई पता नहीं चला रीवा दवा कराने हेतु विपिन अपने साढू भाई के साथ रीवा गया था जिसका नाम संतोष पटेल पिता विश्वनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मिसिरगमा थाना मनगवां बताया गया है इस संबंध में विपिन के साढू भाई ने बताया कि रास्ते में उसने लघुशंका करने के बहाने मोटरसाइकिल से उतर कर पता नहीं कहां चला गया जो काफी खोज खबर करने के बावजूद भी नहीं मिला इस संबंध में विपिन के मात-पिता मुन्नीलाल पटेल ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके अनुसार विपिन का हुलिया रंग सांवला कद 5 फुट 2 इंच बदन दोहरा सिर में बाल नहीं है सफेद शर्ट एवं भूरे रंग का पेंट प्लास्टिक के काले रंग का जूता पहने हुए हैं एवं दाहिने आंख के नीचे पुरानी चोट लगी हुई है इस हुलिया पर पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज करके पतासाजी शुरू कर दी गई है। उक्त प्रकरण रीवा के समान थाने में दर्ज किया गया है।

बुजुर्ग के पिता ने जनता से की

अपील

लापता हुए 35 वर्षीय विपिन पटेल के बुजुर्ग पिता मुन्नीलाल पटेल ने समस्त जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वह उनके बेटे को जहां भी देखें तो उन्हें तुरंत इन नंबरों पर अवश्य सूचित करें 8982 49 2116 एवं 92 00526734 विपिन पटेल के विषय में जानकारी देने वालों से अपने बिछड़े परिवार से मिलाने वाले को उनके पिता के द्वारा उचित इनाम भी दिया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »