Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या,मीडिया कर्मी बनकर आए हत्यारे

प्रयागराज(kundeshwartimes) अतीक अहमद और उसके भाई अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रयागराज में मेडिकल के लिए जाते समय दोनों को गोली मारी गई. अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों को रूटिग चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान दोनों को गोली मार दी गई. अतीक अहमद और उसके भाई को तीन हमलावरों ने हमला किया. सभी हमलावर मीडियाकर्मी के वेश में वहां मौजूद थे. इसी दौरान हमलावरों ने अचानक गोली तानकर हमला कर दिया. गोली चलाने के बाद हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. फिलहाल तीनों हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है.

गोली गलने के बाद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई. दो दिन पहले अतीक अहमद के बेटे का झांसी में एनकांउटर किया गया था. झांसी में यूपी एटीएस की टीम ने अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम का एकांउटर किया था. एसटीएफ ने दावा किया था कि उनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए थे. इसके दो दिन बाद अब अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है ।

मीडियाकर्मी बनकर आए थे हत्यारे

अतीक अहमद और अशरफ मी़डिया को बयान दे रहे थे जब सामने से उनके सिर में गोली मारी गई. हत्यारे मीडियाकर्मियों के साथ ही खड़े थे और पत्रकार बनकर आए थे। गोली मारने के बाद हत्यारों ने हाथ ऊपर कर सरेंडर कर दिया है ।

अतीक अहमद को गोली मारने वाले हमलावरों के नाम

तीन हमलावरों के नाम- लवलेश तिवारी, सुन्नी और अरुण मौर्य. इन तीनों ने गोली चलाई हैं. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है.।

कोर्ट से कस्टडी मिलते ही अतीक अहमद को मारने का बनाया था प्लान

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कोर्ट से कस्टडी में मिलते ही अतीक अहमद और अशरफ को मारने का प्लान बनाया गया था. मीडिया चैनल की तरह एक नया माइक अरेंज किया गया. मीडिया कर्मी बनकर लवलेश, सन्नी, अरुण नाम के लोग लगातार मीडिया कवरेज के दौरान साथ घूम रहे थे. शनिवार को मेडिकल के दौरान जैसे ही मीडिया बाइट लेने की कोशिश में थी, तभी फ़ायरिंग की.।

अतीक अहमद की हत्या पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.’

अतीक अहमद की हत्या पर जयंत सिंह का रिएक्शन

अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की सरेआम हत्या पर जयंत सिंह बोले, ”क्या ये लोकतंत्र में संभव है?

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »