Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मारपीट कर पसली तोड़ने वाले आरोपी को हुई सजा

मारपीट कर पसली तोड़ने वाले आरोपी को हुई सजा

मनीष वाघेला

घटना दिनांक 02.06.2020 को दिन के 02:00 बजे फरियादी हरसिंह ने चौकी अंतरवेलिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी प्रकाश पिता केरसिंह मेड़ा निवासी कल्ली पुरा द्वारा फरियादी की पानी की मोटर से अपना मकान निर्माण कार्य करने में उपयोग किया था, जिस कारण फरियादी की पानी की मोटर जल गई थी तब फरियादी ने आरोपी प्रकाश से बोला कि तुम मेरी पानी की मोटर सुधरवा कर दे दो या फिर सुधारने के लिये पैसे दे दो। इसी बात को लेकर आरोपी ने फरियादी हरसिंह के साथ गाली गलौज कर लकड़ी से मारपीट की थी, जिसके कारण फरियादी को पीठ में एवं पसली पर चोटें आई थी। पुलिस चौकी अंतरवेलिया द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323 भा.दं.वि. में अदम चेक लेखबद्ध किया गया था। उसके उपरांत फरियादी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया था। मेडिकल परीक्षण में हरसिंह के एक्स-रे रिपोर्ट प्राप्तं होने पर एक्स -रे रिपोर्ट में पसली में अस्थिभंग पाया गया था, जिस कारण आरोपी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई और धारा 325 भा.दं.वि. का इजाफा कर अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्या यालय में पेश किया गया।
विचारण के दौरान न्यायालय श्रीमान हर्ष ठाकुर, न्याजयिक दण्डानधिकारी प्रथम श्रेणी, झाबुआ द्वारा आरोपी को दोषी पाते हुये धारा 325 भा.दं.वि. में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से संपूर्ण संचालन सुश्री सूरज वैरागी, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला झाबुआ द्वारा किया गया।

सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)
जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »