Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मासूम की मौत मामले में दोनों आरोपियों को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार,बिजली करंट में गिराकर बालक को मारने की हुयी थी कोशिश,अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(KUNDSHWARTIMES) बीते दिनों मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरखड़ निवासी 13 वर्षीय बालक को करंट लगाकर मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले का खुलासा मोरवा पुलिस ने शनिवार को किया। जहां घटना शामिल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर दी गई, वहीं घायल बालक का इलाज अभी भी रीवा में जारी है।जानकारी अनुसार स्कूल से लौटने के बाद बालक खेलने चला गया था, जहां ईट भट्ठा संचालक दादूलाल वैश्य उर्फ विजेंद्र पिता सुग्रीव वैश्य उम्र 23 वर्ष ने 13 वर्षीय बालक अनिल बैगा से भट्टे पर मजदूरी करने के लिए चलने को कहा, जिससे बालक है साफ इंकार कर दिया। इससे गुस्साए ठेकेदार दादूलाल वैश्य ने बालक अनिल बैगा को जंगली जानवर मारने के लिए लगाई गई विद्युत तार पर फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बाद में आरोपी दादूलाल ने अपने सहयोगी निरंजन यादव पिता हरिप्रसाद यादव के साथ मिलकर रात भर घायल अनिल को गांव के ही दीनानाथ पनिका के मोटर पंप हाउस में छुपाए रखा और तड़के उसे उसके घर के सामने फेंक कर फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं लिया था संज्ञान

इस घटना में बुरी तरह जले बालक को लेकर परिजन जगह-जगह उपचार हेतु दौड़ते रहे। बुधवार देर शाम जले बालक को लेकर मोरवा थाने पहुंचे, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस ने बालक को उपचार हेतु बैढ़न ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, वहीं परिजनों को ढाढस बंधाते हुए मामला दर्ज किया है। इधर मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और बालक की स्थिति का जायजा लिया। वहीं हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सकों से बात कर उसे रीवा रेफर कर दिया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »