Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले 342 व्यक्तियों से वसूला गया 35 हजार रूपये जुर्माना,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 16 जुलाई 2020. कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाकर बाहर निकलने, सार्वजनिक स्थलों में न थूकने के आदेश प्रसारित किये गये हैं। इन आदेशों का पालन न करने पर जिलों में नगरीय निकायों द्वारा 342 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाकर 35 हजार 50 रूपये वसूले गये हैं।
नगर परिषद हनुमना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने एवं बिना मास्क लगाये घूमने पर 125 व्यक्तियों से 12500 रूपये का जुर्माना वसूला गया जबकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 40 व्यक्तियों से 4 हजार रूपये और सार्वजनिक स्थल में थूकने पर एक व्यक्ति से एक हजार रूपये जुर्माना किया गया। नगर परिषद गोविंदगढ़ में सीएमओ द्वारा बिना मास्क लगाये घूमने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 124 व्यक्तियों पर 12400 रूपये जुर्माना किया गया। इसी प्रकार नगर परिषद चाकघाट में सीएमओ द्वारा 30 व्यक्तियों को बिना मास्क लगाये घूमते पाये जाने पर 3 हजार रूपये जुर्माना किया गया। नगर परिषद त्योंथर में सीएमओ द्वारा 22 व्यक्तियों को बिना मास्क लगाये घूमते पाये जाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 2150 रूपये का जुर्माना किया गया। साथ ही उन्हें समझाइश दी गयी कि घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »