Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने शहीद कर्णवीर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए,शहीद के परिवार को एक करोड़ रूपये की सम्मान निधि भेंट की जायेगी – मुख्यमंत्री,हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद कर्णवीर सिंह को दी अंतिम विदाई

ग्राम दलदल के लाल शहीद कर्णवीर ने प्रदेश ही नहीं देश का नाम रोशन किया – मुख्यमंत्री


रीवा 22 अक्टूबर 2021. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के ग्राम दलदल पहुंचकर आतंकवादियों से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले कर्णवीर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम दलदल के लाल शहीद कर्णवीर सिंह ने प्रदेश ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। अपने जन्मदिवस के दिन कर्णवीर सिंह ने भारत माता की सेवा करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर किया। इस संघर्ष में उन्हें भी अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा। कर्णवीर सिंह सदा-सदा के लिये अमर हो गए हैं। कर्णवीर सिंह का पूरे सैनिक तथा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिवार को एक करोड़ रूपए की सम्मान निधि भेंट की जायेगी। उनके भाई शक्ति सिंह को सरकारी नौकरी दी जायेगी। ग्राम दलदल में शहीद की स्मृति को चिर स्थायी बनाने के लिये मूर्ति लगाई जाएगी। परिवार के लोगों की सहमति के अनुसार किसी एक संस्था का नाम शहीद कर्णवीर सिंह के नाम पर किया जाएगा। मैं मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से शहीद के चरणों में नमन करता हूँ। उनका परिवार अब पूरे प्रदेश का परिवार है। धन्य है दलदल गांव की धरती जिसने ऐसे शहीद को जन्म दिया। शहीद कर्णवीर सिंह के पिता सेवानिवृत्त मेजर रवि प्रताप सिंह तथा माता श्रीमती मिथिलेश सिंह को भी मैं सादर नमन करता हूँ। उनका परिवार हम सबके लिए वंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद कर्णवीर सिंह के पिता मेजर रवि प्रताप सिंह ने अपने बेटे की शहादत पर गर्व किया है। उनके आंख से आंसू की एक बूंद नहीं गिरी। उन्होंने कहा कि यदि मेरे दस बेटे होते तो मैं सभी को भारत माँ पर कुर्बान कर देता। ऐसे देशभक्त परिवार को मैं सादर प्रणाम करता हूँ।

सतना जिले के दलदल निवासी कर्णवीर सिंह भारतीय सेना में 21 राजपूत रेजीमेंट में कार्यरत थे। कर्णवीर सिंह कश्मीर में शोपियाँ में आतंकवादियों से संघर्ष में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली तथा प्रयागराज पहुंचा। प्रयागराज से पूरे सैनिक सम्मान के साथ सड़क मार्ग से गृह ग्राम लाया गया। ग्राम पंचायत परिसर में शहीद श्री कर्णवीर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नम आंखों से भारत माता के सपूत कर्णवीर सिंह को अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल, सांसद श्री गणेश सिंह, सांसद राज्यसभा श्री राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल, विधायक रामपुर बघेलान श्री विक्रम सिंह, विधायक मैहर श्री नारायण त्रिपाठी, विधायक चित्रकूट श्री नीलांशू चतुर्वेदी, विधायक सतना श्री सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व विधायक श्री शंकरलाल तिवारी, पूर्व विधायक श्री प्रभाकर सिंह, पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कमिश्नर रीवा अनिल सुचारी, एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह तथा हजारों आमजन उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »