Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का हनुमना आना कैंसल,4 अक्टूबर को आना था मऊगंज जिले के हनुमना मे,सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म, कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपत दास गुप्ता की रिपोर्ट

हनुमना-(kundeshwartimes)- आगामी 4 अक्टूबर को हनुमान के अर्जुनपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर जहां कमिश्नर कलेक्टर से लेकर समस्त प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट हो कार्यक्रम को भब्य दिव्य व ऐतिहासिक बनाने में रात दिन एक कर रहा था वही आज अचानक मुख्यमंत्री का आगमन कैंसिल होने की सूचना लगते ही लोगों में विभिन्न तरह की जन चर्चाओं का दौर जारी है । उल्लेखनीय है कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भी मुख्यमंत्री को हनुमना आना था लेकिन दो-दो बार कार्यक्रम कैंसिल हुआ अब तीसरी बार जब कार्यक्रम बना और इस कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर अनिल सुचारी, रीवा व मऊगंज कलेक्टर सहित समूचा प्रशासनिक अमला अमलीजामां पहनाने रात दिन एक कर रहा था ऐसे में अचानक कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना लगते ही लोगों में विभिन्न तरह की जान चर्चाओं का दौर जारी हो गया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सुखेंद्र सिंह बन्ना द्वारा यह घोषणा किए जाने की जब तक जिला नहीं बना देते तब तक मऊगंज की धरती पर कम नहीं रखना दूंगा और संयोग से शिवराज सिंह का कार्यक्रम भी निरस्त हो गया था जिसके बाद से ही अभी तक जहां पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना व उनके समर्थक यह कहते नहीं थकते थे कि सुखेंद्र सिंह बन्ना की धमकी से डरकर शिवराज सिंह ने मऊगंज आना कैंसिल किया था वहीं मऊगंज को जिला सहित विभिन्न सौगात देने के बाद भी जहां जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दो-दो बार कार्यक्रम कैंसिल हुआ वही इस बार जब कि समूचा प्रशासन कमिश्नर अनिल सुचारी के कुशल मार्गदर्शन एवं मऊगंज जिला कलेक्टर अजय श्रीवास्तव एसपी वीरेंद्र जैन के निर्देशन में रात दिन एक कर सारी तैयारियां पूर्ण करने की ओर अग्रसर था स्वयं कलेक्टर अजय श्रीवास्तव तीन दिनों से लगातार आज भी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर एक-एक पॉइंट की जानकारी लेते हुए कार्यक्रम को भव्य दिव्य व ऐतिहासिक बनाने में रात दिन एक कर रहे थे ।
यद्यपि इस विषय में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव से फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई वहीं एसडीएम राजेश मेहता ने बताया की कार्यक्रम तो कैंसिल हो गया है मुख्यमंत्री का आगमन लेकिन क्यों और किन कारणों से कैंसिल हुआ इसकी पूरी जानकारी तो कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ही दे पाएंगे..।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »