Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिला कुशवाह समाज का प्रतिनिधि-मंडल,सम्मेलन का आमंत्रण भी दिया

भोपाल (kund eshwar times)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास कार्यलय समत्व भवन में कुशवाह समाज के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की। विधायक श्री प्रदीप लारिया के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि-मंडल में श्री प्रभुदयाल पटेल, श्री अर्जुन पटेल, श्री कमलेश पटेल, श्री धर्मेन्द्र कुशवाह आदि शामिल थे।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को कुशवाह समाज के सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया और विभिन्न सुझाव दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि इस सम्मेलन के पूर्व कुशवाह समाज के हित में लिए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में परीक्षण करवाया जाएगा। सम्मेलन के अवसर पर इन निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सागर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत कुशवाह समाज के नागरिकों के कल्याण के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। प्रतिनिधि-मंडल में सागर के अलावा निवाड़ी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों के कुशवाह समाज के प्रतिनिधि शामिल थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »