Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मुरैना के जंगल में बकरियों के लिए चरवाहे की हत्या, चुराकर बेचा, फिर ऐसे खुली हत्यारे की पोल

मुरैना(kundeshwartimes)- टिकटौली के भमपुरा के जंगलों में एक व्यक्ति ने चरवाहे की हत्या कर दी। हत्यारे ने चरवाहे की बकरियों को भी चुरा ले गया और भी बेच आया। दरअसल निरार थाना क्षेत्र के टिकटौली के भमपुरा के जंगलों में गत 19 फरवरी एक चरवाहे का शव पड़ा मिला था। चारवाहे की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके साथ ही उसकी 20 बकरियों को भी लूट कर ले गए थे।चरवाहे का पूर्व में अपहरण भी हो चुका था, जिस पर फिराैती लेकर उसे छोड़ा गया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो पड़ोस के चांचुल गांव का एक चरवाहा ही हत्यारोपी निकला, जिसने बकरियों के लिए अधेड़ चरवाहे की हत्या की, वहीं बकरियों को भी बेच आया।

20 बकरियां बरामद

जानकारी के मुताबिक टिकटौली के धनरूप का पुरा गांव निवासी मातादीन कुशवाह उम्र 52 साल का शव भमपुरा के जंगल में मिला था, वह बकरियां चराने के लिए घर से निकला था। इस बीच उसकी बकरियां भी मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने मामले में हत्या, लूट व डकैती अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। वहीं एक संदेही पर भी अपराध दर्ज कर लिया गया।
पुलिस लगातार इसकी तफ्तीश में जुटी थी इसी बीच वारदात के दिन चांचुल गांव के रामपुत्र उर्फ पत्तू गुर्जर उम्र 26 साल का भी जंगल में होना पता चला। जिस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या किया जाना कबूल कर लिया। वहीं एक लोडिंग वाहन में भरकर बकरियों को जौरा के अलापुर में बेचना बताया। पुलिस ने रामपुत्र की निशानदेही पर बकरियों को बरामद कर लिया है।

सुमावली पुलिस ने भी चुराई गई 40 बकरियां की बरामद

सुमावली थाना क्षेत्र के कैमरा गांव के जंगलों से गत 12 फरवरी को तीन से चार बदमाश चरवाहे शिवनारायण को झांसा देकर 40 बकरियां को हांक ले गए थे। शिवनारायण ने इस मामले में सुमावली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच रविवार को पता चला कि पीरी खोह के खिरक में तीन से चार अज्ञात लोगों ने बकरियों को बंद कर रखा हुआ है।
इसी सूचना पर पुलिस फोर्स पीरी खोह की खिरक पर पहुंचा तो पुलिस को देखकर तीन से चार आरोपित मौके से भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने यहां बंद कर रखीं गई 40 बकरियों को बरामद कर लिया गया। बदमाश चरवाहा शिवनारायण को उस समय झांसा देकर बकरियां ले गए थे, जब वह अपनी एक बकरी के बच्चे देने पर उसकी देखभाल कर रहा था। जिस पर दो से तीन आरोपितों ने उसे बातों में लगाया और बाकी उसकी बकरियां हांक ले गए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »