Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मोतिहारी में SSB जवान की हत्या, मां का इलाज कराकर लौट रहे थे.. रास्ते में घेरकर बदमाशों ने मारी गोली

बिहार/मोतिहारी (kundeshwartimes)  बिहार के मोतिहारी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. चिरैया थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले अपराधियों ने एक एसएसबी जवान की गोली मार हत्या कर दी है. जवान अपने भाई से साथ मां का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था. उसी दौरान चिरैया थाना क्षेत्र के नया टोला के पास घेरकर लूटपाट करने की कोशिश की गई. विरोध करने पर अपराधियों ने जवान को गोली मार दी. इलाज के लिए उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घोड़ासहन के बगहा गांव के रहने वाले एसएसबी जवान धर्मेंद्र कुमार मधुबनी के राजनगर में पोस्टेड थे. मां सांवरी देवी की तबीयत खराब होने पर दस दिनों की छुट्टी लेकर धर्मेंद्र घर आया था. धर्मेंद्र अपने बड़े भाई मनोज कुमार के साथ मां को इलाज कराने के लिए पटना लेकर गए थे. पटना से ट्रेन से बीती रात मोतिहारी लौटे और तीनों एक बाइक से घर जा रहे थे. एसएसबी का जवान धर्मेंद्र बाइक चला रहे थे. उसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दी।

लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली

मृत एसएसबी जवान के बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया कि मां का इलाज कराकर लौट रहे थे. छोटा भाई धर्मेन्द्र बाइक चला रहा था. नया टोला के पास दो युवकों ने गाड़ी रोकी और पैसा देने की बात कहने लगे. धर्मेंद्र ने कहा कि मां का इलाज कराकर लौट रहे है और पैसा नहीं है. इसी बात पर एक युवक ने गोली चला दी. गोली लगने के बाद दो पुलिस की गाड़ी उधर से गुजरी जिसे देखकर उन्होंने रुकने के लिए शोर मचाया लेकिन पुलिस की गाड़ी नहीं रुकी।

क्या कहती है पुलिस.?

सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि चिरैया थाना क्षेत्र में लालबेगिया गांव के पास कुछ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. वहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान एसएसबी के जवान के रूप में हुई है. जिसका पैतृक घर घोड़ासहन थाना क्षेत्र में है।

इनका कहना है

“अपराधियों ने एक एसएसबी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.”- अशोक कुमार, डीएसपी, सिकरहना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »