Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी, मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में होगी सामान्य से अधिक बारिश, अभी जारी रहेगा बारिशों का दौर

नई दिल्ली (कुंडेश्वर टाइम्स)- मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और जाते-जाते मानसून देश के अलग-अलग हिस्से जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 16-17 सितंबर तक मौसम का यही हाल बना रहेगा।

इसके बाद मौसम में बदलाव आना शुरू होगा । बादल कम होते जाएंगे और इस माह के मध्य में मानसून की विदाई पूरी तरह से हो जाएगी। 20 सितंबर के बाद से उत्तर भारत में गुलाबी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

पिछले कई दिनों से देशभर में जगह-जगह सामान्य और मध्यम से लेकर भारी बारिश हो रही है। मौसम का ये मिजाज अगले 4 से 5 दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होगी और आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग (MID) के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में आज और कल सामान्य से भारी बारिश की संभावना है।

मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में होगी बारिश

एमआईडी के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, विदर्भ क्षेत्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आज यानी सोमवार और मंगलवार को ओडिशा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र और कोंकण के अलावा गोवा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज बारिश हो सकती सकती है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 13 को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में और 15 सितंबर तक केरल में भी बारिश की संभावना है।

अगले 48 घंटों का हाल

मौसम विभाग (MID) के मुताबिक कम हवा का क्षेत्र लगातार बना हुआ है जिसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने और बाद के 2-3 दिनों के दौरान उत्तर ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही एक अन्य निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान और आस-पड़ोस पर स्थित है, जो संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। कम दबाव का क्षेत्र और इसके अवशेष 3-4 दिनों के दौरान उसी क्षेत्र में बने रहने की संभावना है और अगले 4-5 दिनों के दौरान निम्न दबाव क्षेत्र और इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और इसके और तेज होने के कारण पश्चिमी तट के साथ निचले स्तर की पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने की संभावना है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »