Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट मऊगंज रीवा सहित 11 जिले अगले 24 घंटे मे घने कोहरे के चपेट में

भोपाल(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश के मौसम में मामूली बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, कड़ाकेदार ठंड से लोगों को राहत मिलती दिखाई दे रही है लेकिन मौसम विभाग ने अभी भी प्रदेश में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, IMD ने प्रदेश के 11 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने दैनिक मौसम विवरण में अपडेट जारी करते हुए पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल बताया है, मौसम विभाग ने कहा पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा, भिंड, ग्वालियर , मुरैना और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। दतिया, शिवपुरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हलके से मध्यम कोहरा छाया रहा, न्यूनतम द्रश्यता सुबह के समय ग्वालियर हवाई अड्डे पर 50 मीटर दर्ज की गई।

ऐसा था तापमान का हाल

तापमान की जानकारी अपडेट करते हुए IMD ने कहा कि शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई शेष सभी संभागों के जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। उधर इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, भोपाल , जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक और रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम वहीं शेष संभाग के जिलों में सामान्य रहा।

प्रदेश के इन 11 जिलों में छाएगा कोहरा, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी करते हुए रीवा, मऊगंज, सतना, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया और भिंड जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »