Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

युवा समाज सेवियों द्वारा पुलिसकर्मियों का किया गया अभिनन्दन,देवतालाब से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

देवतालाब – वैश्विक महामारी को रोना संक्रमण एवं लाकडाउन के दौरान देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं तत्परता से सच्चे कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे पुलिसकर्मियों का सम्मान स्थानीय समाजसेवी युवाओं द्वारा किया गया इस कड़ी में नईगढ़ी थाना प्रभारी विद्या वारिधि तिवारी एवं हमराह स्टाफ और और थाना प्रभारी एस.पी. चतुर्वेदी एवं हमराह स्टाफ का सम्मान तिरंगा देकर एवं पुष्प वर्षा कर के किया गया इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सोनी ने कहा कि लाकडाउन का पालन कराने एवं को रोना संक्रमण से देश और समाज को बचाने पुलिस विभाग ने जो तत्परता दिखाई है वह सदैव अविस्मरणीय रहेगी युवा समाजसेवी शुभम सोनी ने कहा कि खुद को अपने परिवार से दूर रख कर दिन रात हम सभी की सुरक्षा में तत्पर इन श्रेष्ठ को रोना योद्धाओं को हम सभी सैल्यूट करते हैं । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सोनी अभिनेंद्र द्विवेदी अंकित मिश्रा निहाल शुक्ला गोलू सिंह सुशील यादव अभिषेक श्रीवास्तव बृजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे

समाजसेवी देवा भारती ने पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

देवतालाब क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं ओबीसी महासभा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष भगवानदास देवा भारती के नेतृत्व में देवतालाब थाना में पदस्थ पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया है। इस अवसर पर देवतालाब थाना प्रभारी एसके चतुर्वेदी समेत अंगद शुक्ला, सुधीर शुक्ला, देवराज गौतम, अखिलेश मौर्य, राजेश पटेल, महेंद्र, रामअवतार आदि पुलिस कर्मियों का फूल माला समेत सैनिटाइजर भेंट कर सम्मान किया गया है। उक्त अवसर पर देवतालाब थाना प्रभारी एस०पी० चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्य में समूची टीम के साथ दृढ़ता से जुटे रहने की बात कही।श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार जनता की सेवा में पूरी तत्परता से संलग्न है एवं आगे भी संलग्न रहेगा।इस दौरान प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष भगवानदास देवा भारती, साहू युवा संगठन के देवतालाब ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश साहू, नईगढ़ी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू,देवतालाब विधानसभा प्रभारी बैजू साहू, राकेश साहू, वहीं ओबीसी महासभा के पदाधिकारी मोहित सोनी आकाश पुजवा सौरभ पटेल सुरेंद्र साहू दीपेंद्र सोनी नरेंद्र साहू रजनीश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

लौर थाना प्रभारी ने व्यक्त किया आभार

क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा थाना के समस्त पुलिसकर्मियों का सम्मान व अभिनंदन किए जाने पर लोन थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा शक्ति हमारे देश का भविष्य है और इस तरह की सकारात्मक पहल निश्चित रूप से समाज और देश को नई दिशा प्रदान करेगी थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं के इस सेवा भाव एवं सहयोगात्मक वातावरण से हमारा देश सिकरी को रोना संकट से मुक्त हो सकेगा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »