Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

योद्धाओं को कोराना से बचाने वितरित की सुरक्षा सामग्री,राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा की अनूठी पहल,पन्ना से राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

पुलिस जवानों को मास्क एवं सेनेटाईजर किया भेंट


समाज के अध्यक्ष बोले बोले ‘‘इन योद्धाओं की करो देखभाल-तो कोरोना से देश जीतेगा हर हाल‘‘

पन्ना। कोरोना वायरस संक्रमण यानी कोविड 19 की महामारी से पिछले तीन माह से पूरा देश लड़ रहा है। इस खतरनाक संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए हमारे फ्रण्ट लाइन वर्कर जैसे पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी आदि अपनी जान की परवाह किये बगैर पूरी निष्ठा के साथ चैबीसों घंटे अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वाहन कर रहे है। संकट में ढाल बनकर खड़े इन योद्धाओं की सुरक्षा को लेकर आमजन भी चितिंत और संवेदनशील है। राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा ने इसी उद्देष्य से आज पन्ना में कोतवाली थाना प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस चैकी प्रभारी में पुलिस जवानों एवं महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी उदल सिंह ठाकुर को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं वितरित करने के लिए बड़ी मात्रा में मास्क एवं सेनेटाईजर उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी चन्द्रशेखर सिंह एवं अन्य समाजनों ने कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा काल में आपकी बहुमूल्य सेवाओं के लिए हम सब कृतज्ञ है। हम सबका यह मामना है कि कोरोना को हराने के लिए योद्धाओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। इसलिए हमारे समाज ने योद्धाओं सुरक्षा कवच रूपी मास्क और कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाईजर वितरित करने का निर्णय लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर ने लोधी समाज के इस प्रयास को सामाजिक सरोकरों से जुड़ी अनूठी पहल बताते हुए इसकी सराहना की है। इस अवसर पर व्याख्याता नंदपाल सिंह, शिवमोहन सिंह लोधी, विजय सिंह लोधी, राजा सिंह महदेले, विक्रम महदेले, मनीष महदेले, भूपेंद्र महदेले, रामबरन सिंह, हरिपाल लोधी, राजेंद्र सिंह लोधी आदि समाजजन उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »