Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सघन जांच अभियान / राजकुमार यादव जिला ब्यूरो की खास रिपोर्ट

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सघन जांच अभियान

विभिन्न प्रतिष्ठानों से 21 खाद्य नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए

अनूपपुर/ रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती अलका तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले के विभिन्न होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान होटल आर.एम.जी. बस स्टैंड अनूपपुर, न्यू सुधा स्वीट्स, उत्तम रेस्टोरेंट जैतहरी, प्रयाग मिष्ठान भंडार, कुबेर मिष्ठान भंडार स्टेशन चौक अनूपपुर, रामेश्वर स्वीट्स एवं बीकानेर मिष्ठान भंडार राजेंद्रग्राम सहित अन्य प्रतिष्ठानों से खोवा, पेड़ा, मिल्क केक, कलाकंद, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बेसन लड्डू एवं आटे के लड्डू सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 21 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।

 

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सामग्री ढंककर रखने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री एवं मिठाइयों का विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की जांच एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »