Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रक्षाबंधन मनाने जा रहा परिवार हुआ ट्रक हादसे का शिकार,ट्रक पलटने से पति-पत्नी एवं दो बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन मनाने जा रहा एक परिवार नरसिंहपुर के पास हादसे का शिकार हो गया, इस हादसे में परिवार के चारों सदस्यों पति-पत्नी दो बच्चों की मौत हो गई है. पूरा परिवार ट्रक के ऊपर बैठकर सफर कर रहा था. ट्रक के पलट जाने से यह हादसा हुआ.

गाडरवारा थाने के प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया है कि देवास के सोनकच्छ के निवासी वीरेंद्र मिजाजी (35) अपनी पत्नी पूजा दो बच्चों के साथ ट्रक के ऊपर सवार होकर जबलपुर जा रहे थे. वीरेंद्र की ससुराल जबलपुर में है पूजा रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थीं. इस ट्रक में तेल के डिब्बे (कंटेनर) भरे हुए थे. यह ट्रक सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर नादनेर के करीब पलट गया ।

मिश्रा के अनुसार, ट्रक के ऊपर सो रहे परिवार के चारों सदस्य तेल के कंटेनरों में दब गए जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं, ट्रक के चालक को कोई चोट नहीं आई है ।   

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »