Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

राज्य कर्मचारी संघ चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ हर्रई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

हर्रई(kundeshwartimes)- बुधवार को वेतन विसंगति सहित अपनी 22 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ हर्रई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। मंहगाई के दौर में आदिवासी बाहुल्य छिंदवाड़ा जिले में जन जातीय विभाग अंतर्गत हर्रई विकासखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत अंशकालीन भ्रत्य,चौकीदार,शाला रसोइया, छात्रावास रसोइया, सहायिका, स्वीपर,सफाईकर्मी व अन्य कर्मचारियों को महज 5000 रुपए अल्प वेतन दिया जा रहा है जो अत्यंत सोचनीय होने के साथ साथ जीपन यापन के लिए अपर्याप्त है।अल्प वेतन के कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से सम्मानजनक वेतन देकर शोषण से मुक्ति,आउटसोर्स प्रथा को बंद कर स्थाई पदों पर भर्ती,3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी(कलेक्टर दर) में तब्दील करने, दैनिक वेतन भोगियों एवं स्थाई कर्मियों को समयमान, वेतनमान ,क्रमोन्नति एवं पदोन्नति सहित सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते समय डॉ एम के मौर्य जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ, रमेश शर्मा जिला सचिव, संजय डेहरिया जिला अध्यक्ष, जयराम परतेती ब्लाक अध्यक्ष, मस्तराम बरकड़े ब्लाक सचिव, चुन्नी लाल धुर्वे,हरी प्रसाद कुमरे,राजेश यादव एवं विकासखंड हर्रई के समस्त विभागों में कार्यरत रसोइया, अंशकालीन भ्रत्य,सहायिकाएं, सफाई कर्मी, स्वीपर आदि चतुर्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »