Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रात्रि 8 बजे तक दुकाने बंद करने की समय सीमा समाप्त,शासन ने जारी किऐ निर्देश, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा – गृह विभाग ने निर्देश जारी कर पूर्व में जारी आदेश को रद्द करते हुए रात्रि 8 बजे तक ही दुकानें खोलने की अनुमति को निरस्त कर दिया है। अब सभी दुकानें, बाजार, मॉल पूर्व अनुसार निर्धारित समय तक खोले जा सकेंगे। यह आदेश 16 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में लागू होगा। आगामी आदेश तक प्रदेश में कहीं भी धार्मिक स्थलों पर मेलों, जलसों का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। खुले आयोजन में मैदान के साइज के आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था के बाद ही 100 से अधिक व्यक्तियों के जन समूह के कार्यक्रम की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा सकेगी। कंटेनमेंट जोन में किसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।
जिला कलेक्टर कार्यक्रम के आयोजन के आवेदन के लिए लिखित में अनुमति प्रदान करेंगे इसके लिए आवेदन में कार्यक्रम की तिथि, समय, स्थान और संभावित व्यक्तियों की संख्या का उल्लेख करना अनिवार्य होगा, संख्या एवं शर्तो के उल्लंखन होने पर समस्त जवाबदारी आयोजकों की होगी। कार्यक्रम होने के उपरांत कार्यक्रम की वीडियो सीडी 48 घंटे में जिला प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी। इसी के साथ बिना अनुमति 100 से अधिक व्यक्तियों के कार्यक्रम को करने एवं प्रदत्त अनुमति का उल्लंघन करने पर संबंधित आयोजकों के विरूद्ध धारा 188 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश जारी हुए। धार्मिक स्थलों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि कलेक्टर उपलब्ध स्थानों पर सभी धार्मिक स्थल जहां पर हाल या बंद कक्ष है उसके लिए अधिकतम सीमा निर्धारित कर सकेंगे, इसके लिए श्रद्धालुओं को 2 गज की दूरी रखना अनिवार्य होगा। ऐसी जगहों पर किसी भी एक समय में 200 से अधिक व्यक्ति पूजन आदि के लिए एकत्रित नहीं हो सकेंगे। इस नियम का सभी धार्मिक स्थलों के संचालकों को पालन करना अनिवार्य होगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »