Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“रानापुर क्षेत्र में हुई लूट का पर्दाफाश

“रानापुर क्षेत्र में हुई लूट का पर्दाफाश”

मनीष वाघेला

दिनांक 19.10.2021 को फरियादी महेन्द्र जैन अपनी पत्नी के साथ पारा से जोबट अपने घर जा रहे थे। शाम करीब 5:45 बजे ढोल्यावाड रोड़ पर ग्राम चुलिया में पुलिया के पास पहुचे कि मोटर सायकल पर अज्ञात व्यक्ति आये व फरियादी के स्कूटर के सामने अपनी मोटर सायकल खड़ी कर दी। फिर इन बदमाशो ने मिलकर फरियादी एवं उसकी पत्नी के साथ लूटपाट कर सोने की चैन एवं अन्य सामग्री लूटकर मोटर सायकल पर बैठकर भाग गये। जिस पर थाना रानापुर में लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना का खुलासा :-

पारा में भी चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी तब सूचना मिली थी कि करचट टांडा एवं ग्राम कदवाल बोरी अलीराजपुर के कुछ संगठीत आरोपी इस तरह की वारदात करते है। ग्राम चुलिया की घटना भी कुछ इसी प्रकार की थी और उसी क्षेत्र के आसपास हुई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा चौकी पारा, थाना रानापुर एवं थाना कोतवाली की पुलिस टीम को निर्देश दिया कि समन्वय कर उसी क्षेत्र के बदमाशों पर फोकस करे जिन्होने पारा में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

जिस पर थाना कोतवाली, चौकी पारा एवं रानापुर की पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया। सभी टीमें समन्वय कर कार्य कर रही थी। इतने में जानकारी मिली कि पारा लूट का आरोपी गोलु जो कि पारा चेन स्नेचिंग की घटना दिनांक से ही फरार है, जिसके ग्राम चुलिया में भी लूट की वारदात में शामिल होने की पक्की जानकारी प्राप्त हुई। यह भी पूख्ता जानकारी प्राप्त हुई कि सोबिया पिता रिछु अजनार निवासी तरसीगा थाना टांडा, गोलू के साथ उठता-बैठता है। रानापुर की पुलिस टीम ने बताया कि इन दोनो को घटना दिनांक को पारा बाजार में देखा गया है जहां से ये ग्राम चुलिया तरफ गये थे। जानकारी पूख्ता होने पर सोबिया को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। सोबिया से पुछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसने अन्य साथी महेन्द्र, दीपू, राजेश, पप्पू एवं गोलू के साथ मिलकर ग्राम चुलिया में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गोलू जिसने की पारा में भी घटना करी थी उसी ने ग्राम चुलिया में लूट की योजना बनाई थी व सब ने मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया।

जप्त सामग्री :-

1. एक सोने की चेन किमती 68,000/-रू. (पारा चेन स्नेचिंग में लूटी गई)

2. एक सोने की चेन किमती 52,000/-रू (ग्राम चुलिया में लूटी गई)

3. एक शाइन मोटर सायकल किमती 50,000/-रू (पारा चेन स्नेचिंग की घटना में प्रयुक्त)

4. एक मोबाईल किमती 10,000/-रू.

कुल किमती जप्त मश्रुका 1,80,000/-रू.

आरोपियों के नाम :-

1. सोबिया पिता रिछु अजनार निवासी तरसीगा थाना टांडा धार(गिरफ्तार)

2. गोलू उर्फ आपसिंह बामनिया निवासी करचट(गिरफ्तार)

3. महेन्द्र पिता कलमसिंह बामनिया निवासी तरसीगा थाना टांडा धार(फरार)

4. दीपू पिता रमेशचन्द्र अनारे निवासी तरसीगा थाना टांडा धार(फरार)

5. राजेश पिता इडीया डावर निवासी तरसीगा थाना टांडा धार(फरार)

6. पप्पू पिता बूलर मकवाना निवासी खनीअम्बा (फरार)

 

 

 

सराहनीय कार्य में योगदान :-

संपूर्ण घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी कोवताली निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि रामसिंह चौहान, उनि कैलाश सिर्वी, उनि कैशर सिंह पाण्डव, प्रआर. रमेश, मनोहर, गमतु, अजमेरसिंह एवं आर. 98 मंगलेश, आर. 552 महेश, आर. 573 संदीप, आर. 193 दीपक का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा 10,000/-रू. के ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

श्री आनंदसिंह वास्कले जनसंपर्क अधिकारी

अति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »