Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“रापी गैंग के सरगना अकरम का साथी, 40,000/-रू. ईनामी डकैत धनसिंह झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

 

“रापी गैंग के सरगना अकरम का साथी, 40,000/-रू. ईनामी डकैत धनसिंह झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

मनीष वाघेला

ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में रापी गैंग के सरगना अकरम और उसके साथी, झाबुआ और आसपास के प्रमुख मार्गो पर पत्थर की रापी लगाकर वाहनों से लूट-पाट करते थे, जिस कारण वाहनों में सवार यात्रियों में झाबुआ से गुजरते समय डर व भय का माहौल था। झाबुआ पुलिस ने आतंक के पर्याय बन चुकी वारदात का खुलासा कर भय व डर के माहौल को समाप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की थी।

उक्त रापी गैंग के बचे हुए आरोपियों को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा पुलिस टीम को लगातार निर्देशित किया जा रहा था क्योकि इन बचे हुए आरोपियों द्वारा रापी लूट जैसी कई और वारदार ना कर दे।

थाना कोतवाली एवं मेघनगर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले उक्त लूट की गैंग के सदस्य आरोपी धनसिंह पिता गुमान भाभोर निवासी माछलिया को पकड़ने हेतु झाबुआ पुलिस टीम काफी अर्से से लगी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु उसके होने वाले स्थानो पर कई बार दबीशे दी गई किंतु उसका कई कोई ठीकाना नहीं मिला। उक्त आरोपी को पुलिस गिरफ्त में लेने हेतु पुलिस ने अपने विश्वसनीय मुखबीरों को लगा रखा था।

दिनांक 06.10.2021 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति छापरी चौराहे पर अवैध रूप से हाथ में धारदार फालिया लेकर ईधर-उछर घुम रहा है, जिससे आसपास के लोगो में दहशत का माहौल है। उक्त सूचना पर थाना कालीदेवी की पुलिस टीम द्वारा बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी से अपना नाम पता पुछने पर अपना नाम धनसिंह पिता गुमान भाभोर निवासी माछलिया का होना बताया। ये वहीं धनसिंह था जिसकी पुलिस टीम काफी अर्से से तलाश कर रहीं थी। आरोपी धनसिंह ने जिला सिहोर में भी लूट/डकैती जैसी वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अजांम दिया था। ऐसी सूचना मिली है कि भोपाल में भी इसके द्वारा कई अपराध घटित किये गये है जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी धनसिंह कुख्यात डकैत होकर घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था।

आरोपी धनसिंह से जप्त की गई सामग्री :-

1. एक धारदार लोहे का फालिया

 

उद्दघोषित ईनाम:-

कुल उद्दघोषित ईनाम :- 40,000/-रू.

 

आरोपी धनसिंह का आपराधिक रिकार्ड :-

धनसिंह पिता गुमान भाभोर निवासी माछलिया का अपराधिक रिकार्ड

क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा

1 झाबुआ कोतवाली 884/2019 394,395 भादवि

2 झाबुआ मेघनगर 246/2019 394,395 भादवि

3 झाबुआ कोतवाली 522/2019 394,395 भादवि

4 सिहोर कोतवाली 802/2019 394,395 भादवि

5 झाबुआ कालीदेवी 75/2021 25 बी आर्म्स एक्ट

 

 

 

सराहनीय कार्य में योगदान :-

संपूर्ण घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी कालीदेवी उनि नरेन्द्र सिंह राठौर, सउनि जेएस डावर, प्रआर. दिलीप, योगेश, आर. सुरेश, मुकेश, कमल एवं आर. 98 मंगलेश, आर. 552 महेश, आर. 573 संदीप, आर. 193 दीपक का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की।

श्री आनंदसिंह वास्कलेजनसंपर्क अधिकारीअति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ (म.प्र.)

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »