Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रामनारायण परतेती के निज निवास बम्होरी पहुंचे मुंबई विधायक रणजीत सिंह मोहिते पाटील,अजजा जिला महामंत्री ने पुष्प गुच्छ देकर किया भव्य स्वागत।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

हर्रई(kundeshwartimes)- प्रवासी विधायक प्रवास कार्यक्रम अंतर्गत अमरवाड़ा विधानसभा में मुंबई से आए विधायक रणजीत सिंह मोहिते पाटील बुधवार को जिला अनुसूचित जनजाति भाजपा महामंत्री रामनारायण परतेती के निज निवास पहुंचे, जहां पर जिला महामंत्री द्वारा पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया। बता दें कि रामनारायण परतेती ने पुलिस प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति उपरांत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को आदर्श मानकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। संगठन में जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री के पद पर रहते हुए निरंतर क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना एवं त्वरित निराकरण कराने में सहयोग प्रदान किया। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पुन: सत्ता में आना चाहती है,वहीं कांग्रेस कमलनाथ के छिंदवाड़ा गढ़ को बचाते हुए प्रदेश की सत्ता हासिल करने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। छिंदवाड़ा की सबसे चर्चित सीट अमरवाड़ा में भाजपा से प्रबल दावेदारों के रूप में तीन-चार नाम चर्चा में है। पार्टी के नए चेहरे के रूप में रामनारायण परतेती विधानसभा कार्यकर्ताओं के मध्य चर्चा का विषय बने हुए हैं। बहरहाल, अमरवाड़ा से भाजपा किस पर होती है मेहरबान, किसे देती है कमल खिलाने की कमान, यह भविष्य की गर्त में छुपा है, विगत दो वर्षों से राम नारायण परतेती विधानसभा क्षेत्र का सतत दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होने के साथ-साथ जन सामान्य एवं कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल हो चुके हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »