Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रामायण के राम-सीता जल्द ही दिखेंगे नए किरदार में,36 साल बाद अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया फैंस मे खुशी

नई दिल्ली (kundeshwar times)- 36 साल पहले छोटे पर्दे पर रामायण की शुरुआत हुई थी। 25 जनवरी 1987 से इसका टेलीकास्‍ट दूरदर्शन पर किया गया था। उन दिनों इसकी पॉपुलैरिटी ने सबको पीछे छोड़ दिया था। इस सीरियल की लोकप्रियता ने इसके पात्रों को भी अमर कर दिया। अब एक बार फिर अरुण गोविल और दीपिका की जोड़ी सा नजर आने वाली है।

नई दिल्ली सिनेमा जगत में जब भी रामायण का जिक्र होगा सबसे पहले रामानंद सागर का ही नाम लोगों की जुंबा पर होगा। इस धारावाहिक को बनाए 35 साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज भी शो के किरदार लोगों के दिलों में जिंदा हैं। रामायण में प्रभु राम की बात हो दर्शकों के दिल और दिमाग में अभिनेता अरुण गोविल ( Arun Govil ) की छवि याद आ जाती है। वहीं सीता के रूप में दीपिका चिखलिया आज भी दर्शकों की फेवरेट हैं। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, अब एक बार फिर दोनों सा नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

दीपिका और अरुण गोविल के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। टीवी की ये हिट जोड़ी अब रूपहले पर्दे पर नजर आने वाली है। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका ने सेट से अरुण गोविल के साथ एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

इस वीडियो में दीपिका चिखलिया साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस साथ ही दूसरे सीन में वो अपने कोस्टार अरुण गोविल के साथ बाते करते दिखाई दे रही हैं। मांग में सिंदूर, माथे पर बड़ी सी बिंदी और गले में मंगल सूत्र पहने दीपिका का लुक बेहद सादगी भरा है। इसके अलावा दापिका अपनी वैनिटी वैन में बैठी स्क्रिप्ट पढ़ती भी नजर आ रही हैं।

इसके अलावा दीपिका की वैनिटी वैन पर एक कागज की स्लिप लगी हुई है, जिसपर ऊपर शारदा और नीचे दीपिका का नाम लिखा हुआ है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहै है कि इस नेए प्रोजेक्ट में दीपिका ‘शारदा’ नाम के किरदार में नजर आने वाली हैं।

वहीं खबर ये भी है कि इस फिल्म का नाम “नोटिस” रखा गया है। निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी “नोटिस” को रामायण की आधुनिक व्याख्या के रूप में देखते हैं और इनका मानना है कि गोविल और चिखलिया की सार्वजनिक छवि पर पौराणिक पेशकश हावी रही है। इसीलिए उन्होंने गोविल और चिखलिया को इस फिल्म के लिए चुना है।

इस वीडियो को देख फैन्स फूले नहीं समा रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘मेरे सियाराम एक बार फिर साथ में।’

एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘क्या बात है राम जी और माता सीता दोनों एक बार फिर साथ में? अब कौन सी लीला है आप दोनों की?

रामानंद सागर की ‘रामायण’ ( Ramayan ) की गिनती सुपरहिट सीरियल्स में होती हैं। ऐसा मना जाता है कि इस शो के हर किरदार को नाम से लेकर खूब शोहरत मिली। इनमें सबसे ऊपर अरुण गोविल और दीपिका का नाम आता है।

दोनों राम और सीता के किरादार में दिखे थे, जिसके बाद दोनों को साथ देखने के लिए दर्शकों की आंखें तरस गईं, लेकिन अब जल्द ही फैंस की ये विश पूरी होने वाली है और दोनों साथ दिखाई देने वाले हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »